फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Miscreants shot youth Bhaegpur area, accused absconded from spot

मुरादाबाद: भोजपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, महिला समेत तीन हिरासत में, प्रेम-प्रसंग में जान जाने की आशंका

Sat, 12 Aug 2023 12:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 12 Aug 2023 12:29 PM IST
सार

मुरादाबाद जिले के थाना भोगपुर में बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। इससे दो दिन पहले भाजपा नेता अनुज चौधरी को गोली मार दी थी। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Miscreants shot youth Bhaegpur area, accused absconded from spot
युवक की मौत के बाद गमगीप परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर कस्बे में युवक की कनपटी पर गोली मार कर हत्या कर दी गई। शव को गांव के ही किसान के खेत में डाल दिया गया। मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस ने महिला समेत तीन को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया। थाना क्षेत्र के ग्राम खानपुर कस्बा निवासी विक्की (22) पुत्र मलखान महानगर की पीतल फर्म में बर्तन पैकिंग का काम करता था।

विज्ञापन


शुक्रवार को वह छुट्टी पर था और शाम को अपने दोस्तों के साथ गांव के पास बॉलीवाल खेल रहे युवकों को खेल देख रहा था। इसके बाद घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने विक्की को आसपास के गांवों व मुरादाबाद के मोहल्लों में तलाशा लेकिन पता नहीं चला। शनिवार सुबह उसका शव राजपाल सिंह के खेत से बरादम हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन


शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। इसके बाद सीओ ठाकुरद्वारा और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी। मृतक के भाई अरविंद और विनोद बहन ज्योति, कमलेश, आरती, व शशि बार-बार अचेत हो रहीं हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया मृतक के भाई विनोद की तहरीर पर एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीन अन्य से पूछताछ चल रही है। इससे पहले दस अगस्त बृहस्पतिवार को नया मुरादाबाद के पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में भाजपा नेता एवं असमोली ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी रहे अनुज चौधरी (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

जिस समय घटन हुई वह अपने दोस्त के साथ सोसायटी में ही सड़क पर टहल रहे थे, जबकि उनका गनर और स्टाफ फ्लैट में मौजूद था। परिजनों ने चुनावी रंजिश को वजह बताते हुए असमोली ब्लॉक प्रमुख के पति और उसके बेटे सहित चार पर मुकदमा दर्ज कराया है। संभल जिले के एचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के अलिया नेकपुर निवासी अनुज चौधरी मझोला क्षेत्र में पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में टावर टी-7 के फ्लैट नंबर 401 और 402 में रहते थे।

उन्होंने असमोली ब्लॉक के प्रमुख का चुनाव लड़ा था। संभल पुलिस से उन्हें एक सरकारी गनर मिला था। अनुज ने अपनी सुरक्षा में दो निजी गनर भी रखे थे। रोज की तरह अनुज बृहस्पतिवार शाम छह बजे सोसायटी में ही अपने दोस्त पुनीत निवासी संभल के साथ टहल रहे थे। वह टहलते हुए गेट संख्या एक के सामने सड़क पर पहुंच गए।


इस दौरान पीछे से बाइक पर तीन बदमाश आए। बाइक चला रहे बदमाश ने हेमलेट पहन रखा था। जबकि पीछे बैठे दोनों बदमाश बेनकाब थे। तीनों ने 315 बोर तमंचे और पिस्टल से अंधाधुंध गोलियां चला दीं। सिर, पीठ और कंधे में गोली लगने पर अनुज मौके पर ही गिर गए। 

साथी पुनीत जान बचाने के लिए पार्क की ओर दौड़ा तो बदमाशों ने उस पर भी फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग अपने फ्लैटों से बाहर निकले तो बदमाश गेट संख्या एक से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed