फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Mayor video goes viral,Agrawal reached blood donation camp, when worker started checking he got up

मुरादाबाद मेयर का वीडियो वायरल: खून देने शिविर में पहुंचे अग्रवाल, कर्मी जांच करने लगा तो उठ गए.. आप भी देखिए

Fri, 20 Sep 2024 03:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 20 Sep 2024 03:36 PM IST
सार

मुरादाबाद के मेयर का वीडियो सोशल मीडिया में लगातार वायरल है। वह पीएम के जन्मदिन पर लगाए गए रक्तदान शिविर में पहुंचे। जब अस्पताल कर्मी उनका खून निकालने लगा तो वह उठने लगे।

विज्ञापन
Moradabad Mayor video goes viral,Agrawal reached blood donation camp, when worker started checking he got up
मुरादाबाद मेयर विनोद अग्रवाल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

भाजपा की ओर से मंगलवार को आयोजित शिविर में रक्तदान के लिए बेड पर लेटे मेयर विनोद अग्रवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हंसी मजाक की जा रही है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर टिप्पणी की जा रही है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में भाजपाइयों ने रक्तदान किया था। इस शिविर में मेयर विनोद अग्रवाल भी पहुंचे थे। रक्तदान शिविर को लेकर उनका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वीडियो में मेयर रक्तदान के लिए बेड पर लेट जाते हैं। जिला अस्पताल का कर्मचारी जब चेक करते लगता है तो हंसी मजाक के दौरान मेयर बेड से उठकर बैठ जाते हैं। मेयर विनोद अग्रवाल ने बताया कि वह रक्तदान करने गए थे। बेड पर लेटे थे। जांच में शुगर आने पर स्टाफ ने रक्तदान करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के जन्म दिन पर लगा था रक्तदान शिविर 

मुरादाबाद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया था। भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में भाग लेने मेयर विनोद अग्रवाल अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे थे। तभी यह वाकया हुआ। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed