फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Married mother of two children, then changed religion, fight between lover and ex-husband

बिलाल ने यह क्या कर दिया: दो बच्चों की मां से किया निकाह, फिर धर्म परिवर्तन, प्रेमी और पूर्व पति के बीच मारपीट

Thu, 27 Mar 2025 06:05 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अगवानपुर (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, अगवानपुर (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 27 Mar 2025 06:05 PM IST
सार

महिला के निकाह और कथित धर्म परिवर्तन को लेकर उसके पूर्व पति और प्रेमी के बीच मारपीट हुई। पूर्व पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद महिला ने पिता के साथ रहने की इच्छा जताई। 

विज्ञापन
Moradabad: Married mother of two children, then changed religion, fight between lover and ex-husband
अगवानपुर पुलिस कर रही जांच - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुस्लिम युवक ने हिंदू महिला से निकाह के बाद धर्म परिवर्तन करा लिया। इस मामले को लेकर महिला के पूर्व पति और आरोपी युवक के बीच मारपीट हुई। पूर्व पति की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कासगंज जिले के रहने वाले युवक की 2014 में बदायूं निवासी युवती से हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं।

विज्ञापन


युवक का ससुर अगवानपुर में ओवरब्रिज के पास एक फर्म में सुरक्षा गार्ड हैं। कुछ दिनों पहले पति और पत्नी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद महिला अपने पिता के पास आकर रहने के साथ एक पीतल फर्म में नौकरी करने लगी। इस दौरान फर्म में पहले से ठेकेदारी करने वाले नागफनी थाना क्षेत्र निवासी बिलाल से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
विज्ञापन


20 मार्च को बिलाल महिला को लेकर कहीं चला गया। इसके बाद उसने महिला से निकाह कर लिया। युवक का आरोप है कि निकाह के बाद बिलाल ने उसकी पत्नी का धर्म परिवर्तन करा लिया। इसकी जानकारी मिलने पर वह बिलाल के घर गया तो दोनों के बीच मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने सिविल लाइंस पुलिस को जानकारी देकर बिलाल पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया। पुलिस के अनुसार महिला ने धर्म परिवर्तन की बात से इनकार किया है। फिलहाल महिला ने पिता के साथ रहने की इच्छा जताई है। पुलिस ने महिला को उसके पिता के साथ भेज दिया।

कूड़ा डालने के लिए गई युवती का अपहरण  

ठाकुरद्वारा में कूड़ा डालने गई युवती का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में जनपद बिजनौर के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी बेटी 23 मार्च को दोपहर बाद घर का कूड़ा डालने के लिए गई थी। काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटी।



जानकारी करने पर पता चला कि जनपद बिजनौर के थाना अफजलगढ़ के गांव रसूलपुर निवासी कोमल सिंह ने उसका अपहरण कर लिया। यह पता चलने पर वह अपने रिश्तेदारों के साथ आरोपी के परिजनों से मिला। तो आरोपी के परिजनों ने उनके साथ गाली गलौज की और लाठी डंडों से पीटा।

उसकी पुत्री को वापस देने से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपी कोमल सिंह, उसके पिता पीतम सिंह सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed