फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Manoj also drowned in Ramganga while saving his younger brother.

मुरादाबाद: छोटे भाई को बचाने के लिए मनाेज ने रामगंगा में खूब मारे हाथ-पांव, चंद पलों में दोनों लहरों में खो गए

Mon, 21 Aug 2023 10:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 21 Aug 2023 10:24 AM IST
सार

रामगंगा में नहाने गए तीनों छात्र तेज बहाव में बह गए। पुलिस ने आसपास के गोताखोरों के साथ दोनों की तलाश शुरू की। रेस्क्यू चलाने के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन
Moradabad: Manoj also drowned in Ramganga while saving his younger brother.
रामगंगा में बहे तीनों बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के गुलाबबाड़ी के पास रामगंगा नदी में मनोज, दुर्गेश, रितिक और मोहल्ले के अन्य बच्चे नहा रहे थे। इसी बीच दुर्गेश और रितिक पानी के तेज बहाव में चले गए। उन्होंने बाहर निकलने का प्रयास किया लेकिन बाहर नहीं आ सके। छोटे भाई को पानी की लहरों में उलझता देख मनोज उसे बचाने का प्रयास करने लगा।

विज्ञापन

पहले तो उसने हाथ आगे कर दुर्गेश और रितिक को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हुआ। इसके बाद वह तेजी से पानी के साथ बहता चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसके बाद मनोज भी पानी के तेज बहाव में बह गया। पहले रितिक, इसके बाद दुर्गेश और फिर मनोज भी लोगों की आंखों से ओझल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बाप सोचते रहे बच्चे भंडारे में गए हैं

मनोज, दुर्गेश और रितिक अपने घर से भंडारे में प्रसाद खाने की बात कहकर घर से निकले थे। मां-बाप भी सोच रहे थे कि एक दो घंटे बाद बच्चे घर लौट आएंगे लेकिन उन्होंने भंडारे के बाद रामगंगा में नहाने का प्लान बना लिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन

अंधेरा होने तक चला सर्च ऑपरेशन

तीन बच्चों के डूबने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पीएसी के गोताखोर बुलाए गए। टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रामगंगा नदी में करीब दो किलोमीटर तक सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन बच्चों का पता नहीं चल पाया। अंधेरा होने की वजह से टीमें वापस लौट गईं। सीओ कटघर गणेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सोमवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

...मेरे बच्चों को ढूंढ कर ला दो 

मनोज और दुर्गेश के पिता गंगाराम, मां और बहन मोनी का रो रोकर बुरा हाल है। रितिक के मां-बाप भी सदमे में हैं। गंगाराम की पत्नी बार-बार बस यही कह रही हैं कि मेरे बच्चों को ढूंढ कर ला दो। रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण बच्चे भंडारे में प्रसाद खाने चले गए थे।

दो दिन पहले भी डूबा था एक किशोर 

कटघर थाना क्षेत्र के उड़पुरा निवासी मोहम्मद कादिर (17) शुक्रवार शाम करीब सात बजे दोस्त के साथ जामा मस्जिद पुल की ओर घूमने गया था। इसी दौरान कादिर और उसका दोस्त रामगंगा नदी में नहाने के लिए उतर गए थे। दोनों दोस्त नदी के तेज बहाव में बहने लगे थे। कादिर का दोस्त तो किसी तरह बाहर निकल आया था लेकिन कादिर तेज बहाव के साथ बहता चला गया। शनिवार को उसका शव कटघर क्षेत्र में दो किलोमीटर दूर मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed