फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Manjar Hussain won by election pradhan Panchayat Didaura, defeated Hashmeen by 461 votes

मुरादाबाद: पंचायत डिडौरा में प्रधान पद के उपचुनाव में मंजर हुसैन विजयी, 461 मतों से हाशमीन को किया पराजित

Fri, 08 Sep 2023 06:22 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 08 Sep 2023 06:22 PM IST
सार

ग्राम प्रधान पद के लिए 2526 मतदाताओं में से 1736 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शुक्रवार को ब्लॉक मुख्यालय पर वोटों की गिनती हुई। इसमें मंजर हुसैन 1069 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित किए गए।

विज्ञापन
Moradabad: Manjar Hussain won by election pradhan Panchayat Didaura, defeated Hashmeen by 461 votes
ग्राम पंचायत डिडौरा में प्रधान पद के उपचुनाव में मंजर हुसैन विजयी (FILE) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुरादाबाद सदर विकास खंड की ग्राम पंचायत डिडौरा में प्रधान पद के उपचुनाव की हुई मतगणना में मंजर हुसैन प्रधान निर्वाचित घोषित किए गए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हाशमीन खातून को 461 मतों के अंतर से पराजित किया। करीब दो साल पहले हुए पंचायत के आम चुनाव में ग्राम प्रधान डिडौरा से तस्लीम प्रधान निर्वाचित हुए थे।

विज्ञापन


उनके निधन के बाद यहां उप चुनाव हुआ था। जिसमें प्रधान पद के चार उम्मीदवारों ने भाग लिया था। छह सितंबर को इसके लिए मतदान हुआ था। जिसमें 2526 मतदाताओं में से 1736 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। शुक्रवार को ब्लाॅक मुख्यालय पर वोटों की गिनती हुई।
विज्ञापन


इसमें मंजर हुसैन 1069 मत प्राप्त कर निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव में किस्मत आजमा रहीं पूर्व प्रधान स्व. तस्लीम की पत्नी हाशमीन खातून दूसरे नंबर पर रहीं। उन्हें कुल 608 मत प्राप्त हुए। प्रधान पद के अन्य दो प्रत्याशियों में शाकिर को 4 तथा अय्यूब हुसैन को कुल 2 मत प्राप्त हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed