फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad man killed wife by electric current then commit suicide by jumping in front of truck police probing matter

मुरादाबाद: पहले बिजली का करंट लगाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर आरोपी ने ट्रक के आगे कूदकर दी जान

Tue, 14 Sep 2021 01:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 14 Sep 2021 01:16 PM IST
सार

आरोप है कि रविवार रात आरोपी पति ने हसिए में बिजली का तार बांध लिया। इसके बाद पत्नी के गले पर करंट लगा कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
Moradabad man killed wife by electric current then commit suicide by jumping in front of truck police probing matter
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुरादाबाद के पाकबड़ा थानाक्षेत्र के उमरी सब्जीपुर गांव में पत्नी की करंट लगाकर हत्या करने वाले आरोपी पति ने ट्रक के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


संभल के असमोली थानाक्षेत्र के खेतपुर निवासी रोहताश की बेटी रानी की शादी तीन साल पहले पाकबड़ा क्षेत्र में उमरी सब्जीपुर गांव निवासी राहुल के साथ हुई थी। रानी की एक बेटी है। राहुल ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि राहुल का अपने साले से विवाद हो गया था। इसके बाद से रानी अपने मायके में रह रही थी। दस दिन पहले ही राहुल अपनी पत्नी को मायके से बुलाकर लाया था।
विज्ञापन


इसके बाद से ही दंपती के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि रविवार रात आरोपी पति ने हसिए में बिजली का तार बांध लिया। इसके बाद पत्नी के गले पर करंट लगा कर हत्या कर दी थी। सोमवार सुबह परिजन जागे तो रानी मृत अवस्था में पड़ी मिली, जबकि पास में ही बिजली का तार बंधा हसिया भी पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी योगेंद्र यादव ने बताया कि आरोपी पति भाग गया था। मैनाठेर थाना क्षेत्र में एक युवक ट्रक के आगे कूद गया था जिसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई है।


मृतक की पहचान पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव में पत्नी की हत्या कर फरार हुए राहुल के रूप में हुई है। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed