फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: man called his girlfriend to his house, they had an argument, then man hanged himself

Moradabad: प्रेमिका को देर रात बुलाया घर, दोनों में हुआ जमकर विवाद, तभी दुपट्टा का फंदा बनाकर लटक गया प्रेमी

Sun, 21 Sep 2025 12:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 21 Sep 2025 12:39 PM IST
सार

मुरादाबाद के नागफनी में युवक ने देर रात मिलने के लिए प्रेमिका को घर बुलाया। आरोप है कि दोनों के बीच जमकर विवाद हो गया। इससे गुस्साया युवक दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Moradabad: man called his girlfriend to his house, they had an argument, then man hanged himself
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागफनी क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक युवक फंदे पर लटक गया। प्रेमिका ने उसे फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया जिस पर आस पड़ोस के लोग पहुंच गए। उन्होंने उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नागफनी के बंगला निवासी युवक का मोहल्ले में रहने वाली किशोरी से प्रेम संबंध चल रहा है। उसने शुक्रवार की रात प्रेमिका को अपने घर बुला लिया। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद युवक गले में दुपट्टा डालकर फंदे पर लटक गया।
विज्ञापन


किशोरी के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए और उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल भिजवा दिया। हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सीओ कोतवाली सुनीता दहिया ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी में संविदा कर्मी की मौत
दूसरी घटना में मझोला के थाना क्षेत्र के बसंत विहार खुशहालपुर निवासी विवेक कुमार गौतम (28) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में संविदा लिपिक के पद पर कार्यरत था। शनिवार दोपहर विवेक कुमार गौतम का शव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय के सामने सीढ़ियों पर मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

घर से नकदी और जेवर लेकर युवती गायब 
तीसरी घटना में टघर थानाक्षेत्र में रहने वाली घर से नकदी और जेवर लेकर गायब हो गई। युवती की मां का कहना है कि पड़ोसी का रिश्तेदार उसे अपने साथ ले गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती की मां ने दर्ज कराए केस में बताया कि बेटी 13 सितंबर अजीम नाम के युवक के साथ चली गई थी।

वह घर में दो लाख रुपये और करीब बीस 20 सोने के जेवर भी ले गई है। महिला ने अजीम के बहनोई बाबू जान से शिकायत की तो उसने कहा कि लड़की बालिग है। वह जिससे चाहेगी उससे शादी कर सकती है। महिला ने अपने रुपये और जेवर वापस दिलवाने को कहा तो आरोपी बाबू जान ने उसके साथ मारपीट की। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बाबू जान के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed