फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Makar Sankranti will be celebrated on Sunday as well

Moradabad: रविवार को भी मनाई जाएगी मकर संक्रांति, गंगा स्नान और दान करना माना जाता है शुभ, जानिए महत्व

Sat, 14 Jan 2023 03:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 14 Jan 2023 03:35 PM IST
सार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन स्नान के साथ दान करना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलने के साथ पुण्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन स्नान दान का विशेष महत्व है।

विज्ञापन
Moradabad Makar Sankranti will be celebrated on Sunday as well
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर संक्रांति का पर्व इस बार रविवार 15 जनवरी को भी मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि पंचांग के अनुसार सूर्य देव 14 जनवरी की रात 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में उदया तिथि के कारण 15 जनवरी को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। मकर संक्रांति का पर्व देशभर में विभिन्न तरीके से मनाया जाता है। साल का पहला पर्व के रूप में मकर संक्रांति होती है। जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति होती है। इसके साथ ही खरमास समाप्त हो जाते हैं और शादी, मुंडन, छेदन जैसे मांगलिक और शुभ काम होना शुरू हो जाते हैं। 

विज्ञापन


धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन स्नान के साथ दान करना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलने के साथ पुण्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन स्नान दान का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान आदि करके साफ सुथरे वस्त्र धारण कर लें। अगर आप गंगा स्नान कर लें, लेकिन किसी कारणवश गंगा स्नान के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो घर में ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल डाल लें। स्नान करने के बाद भगवान सूर्यदेव की विधिवत पूजा करनी चाहिए। इसके लिए एक तांबे के लोटे में जल, थोड़ा तिल, सिंदूर, अक्षत और लाल रंग का फूल डालकर अर्घ्य दें। इसके साथ ही भोग लगाएं। पूजा पाठ करने के बाद अपनी योग्यता के अनुसार दान करें। ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन मुहूर्त पर अन्न, तिल, गुड़, वस्त्र, कंबल, चावल, उड़द की दाल, मुरमुरे के लड्डू आदि का दान करें। 
विज्ञापन


ऐसा करने से सूर्य के साथ-साथ शनिदेव भी प्रसन्न होंगे। महा पुण्य काल 15 जनवरी को सुबह 7 बजकर 17 मिनट से सुबह 9 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। पुण्य काल का समय 15 जनवरी को सुबह 7 बजकर 17 मिनट से शाम 5 बजकर 55 मिनट तक रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed