फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: maid used to steal cash from businessman safe, three people including her husband were caught

Moradabad: कारोबारी की तिजोरी से नकदी चोरी करती थी नाैकरानी, चाबी गायब मिली तो हुआ खुलासा, पति समेत तीन पकड़े

Thu, 11 Sep 2025 12:38 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 11 Sep 2025 12:38 PM IST
सार

मुरादाबाद सिविल लाइंस के रामगंगा विहार टीडीआई सिटी में पेंट कारोबारी के घर से नौकरानी ने पति और भाई की मदद से तिजोरी से धीरे-धीरे लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। तिजोरी की चाबी गायब मिलने पर वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर 3.98 लाख रुपये व जेवर बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Moradabad: maid used to steal cash from businessman safe, three people including her husband were caught
मुरादाबाद में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के सिविल लाइंस के रामंगा विहार टीडीआई सिटी निवासी पेंट कारोबारी मनप्रीत सिंह के घर से नौकरानी प्रियंका उर्फ पूजा ने लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ली। नौकरानी धीरे-धीरे तिजोरी से नकदी और जेवर चोरी करती रही और अपने पति और भाई को सामान देती रही। कारोबारी ने लॉकर की चाबी गायब देखी तो इस वारदात का पता चल पाया।

विज्ञापन


पुलिस ने नौकरानी, उसके पति और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रामगंगा विहार टीडीआई सिटी निवासी मनप्रीत सिंह का लाकड़ी फाजलपुर में पेंट का शोरूम है। तीन माह पहले उनके घर अमरोहा के महमूदपुर अबूशहीदपुर उर्फ सूदनपुर निवासी प्रियंका उर्फ पूजा काम मांगने आई थी।
विज्ञापन


उसने कारोबारी को बताया कि वह सिविल लाइंस के मोरा की मिलक में अपने पति और परिवार के साथ रहती है। परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। उसे काम मिल जाएगा तो वह घर चलाने में पति की मदद कर सकेगी। कारोबारी ने उसे अपनी घर में नौकरानी रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन प्रियंका ने कारोबारी के घर की तिजोरी में लाखों रुपये की नकदी और जेवर देखा तो उसने इसकी जानकारी अपने पति विकास चौधरी और भाई शिवम को दी। इसके बाद तीनों ने कारोबारी के घर में चोरी की प्लानिंग की। तय हुआ कि वह एक दिन में चोरी नहीं करेंगे बल्कि प्रियंका धीरे-धीरे नकदी और जेवर चोरी करती रहेगी और सामान घर से बाहर लाकर हमें देगी।

योजना के मुताबिक प्रियंका ने तिजोरी की चाबी हासिल कर ली। इसके बाद जब परिवार के लोग इधर-उधर होते तो वह सफाई करने के बहाने तिजोरी वाले कमरे में घुस जाती और लॉकर खोलकर जेवर व नकदी चोरी कर लेती थी। महिला ने तिजोरी से रानी हार, नोज पिन, तीन जोड़ी टप्स, एक नेकलेस सेट, 250 ग्राम चांदी के सिक्के के अलावा लाखों की नकदी चोरी कर ली।


सोमवार को कारोबारी ने तिजोरी की चाबी गायब पाई। तलाश करने पर भी चाबी नहीं मिल पाई तो उन्होंने दूसरी चाबी से तिजोरी खोली तो नकदी और जेवर गायब थे। पुलिस ने केस दर्ज कर नौकरानी से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया। इसके बाद पुलिस ने उसके पति विकास चौधरी और छजलैट के दूल्हेपुर गांव निवासी भाई शिवम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से सोने चांदी के जेवर और 3.98 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed