फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Made obscene video of girl, raped her after threatening to make it viral

मुरादाबाद: युवती का अश्लील वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, अब लगातार कर रहा ब्लैकमेल

Fri, 29 Sep 2023 03:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 03:02 PM IST
सार

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी बीच उसने मोबाइल से वीडियो भी बना ली थी। इसे वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक और आर्थिक शोषण भी किया।

विज्ञापन
Moradabad: Made obscene video of girl, raped her after threatening to make it viral
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने युवक पर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 23 वर्षीय पीड़ित युवती ने बताया कि सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी सलीम (27) ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था।

विज्ञापन


आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बना ली थी। इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने उसका शारीरिक और आर्थिक शोषण किया।
विज्ञापन


युवती गर्भवती हुई तो आरोपी ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। आरोप है कि सलीम ने उसे धमकी दी है कि वह उसकी हत्या कर देगा। पुलिस कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

गजरौला बाजार से समान खरीद कर घर लौट रही किशोरी से युवक ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जातिसूचक शब्द कहे। किशोरी के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


मामला नगर के एक मोहल्ले का है। मोहल्ले की 13 वर्षीय किशोरी बुधवार की शाम साप्ताहिक बुध बाजार से खरीदारी करने गई थी। वह बाजार से खरीदारी कर घर से लौट रही थी। आरोप है कि मोहल्ले का युवक उसका पीछा करने लगा। जिसका विरोध करने पर उसके साथ गाली गलौज की।

जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। जबरदस्ती फोन नंबर देने लगा। घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आप बीती सुनाई। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।


पुलिस ने आरोपी युवक विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed