{"_id":"65bdd22ef21fe47d7b0cb57b","slug":"moradabad-lost-ten-lakhs-greed-of-cheap-gold-transferred-amount-from-a-brass-businessman-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: सस्ते सोने के लालच में गंवाए दस लाख, पीतल कारोबारी से ट्रांसफर कराई रकम..सच्चाई पता चली तो उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: सस्ते सोने के लालच में गंवाए दस लाख, पीतल कारोबारी से ट्रांसफर कराई रकम..सच्चाई पता चली तो उड़े होश
Sat, 03 Feb 2024 11:15 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:15 AM IST
सार
मुरादाबाद के पीतल कारोबारी को सस्ते में सोना देने का झांसा देकर दस लाख की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने कारोबारी से रकम ऑनलाइन ट्रांसफर करवाई थी। ठगी का एहसास होने पर कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
मुरादाबाद के कारोबारी से ठगी
- फोटो : istock
विस्तार
सस्ते में सोना बेचने का लालच देकर एक व्यक्ति ने पीतल कारोबारी से 10 लाख 13 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद भी आरोपी ने कारोबारी को सोना नहीं दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तम्बाकू वाला निवासी पीतल कारोबारी मोहम्मद अथर सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
इसमें कहा है कि 27 दिसंबर 2023 को नागफनी के कांठ की पुलिया निवासी हुजैफ अहमद ने उन्हें बताया था कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। एचडीएफसी बैंक की सिविल लाइंस शाखा में उसका 20 लाख रुपये की कीमत का सोना रखा है। जिसे बैंक नीलाम कर रही है। उसने अथर से 10 लाख रुपये में सोना बेचने की बात तय कर ली थी।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ने अपने खाते में दस लाख 13 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। इसके बाद आरोपी हुजैफ अहमद बैंक नहीं पहुंचा। इसके अलावा उसने मोबाइल भी बंद कर लिया। अथर ने उससे मिलकर रुपये वापस देने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी धमका देने लगा।
विज्ञापन
आरोपी ने उलटा अथर पर ही आरोप लगाया कि तुम्हारे ऊपर हमारे 30 लाख रुपये बकाया हैं। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी हुजैफ अहमद के खिलाफ अमानत में खयानत करने और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।