Moradabad Lok Sabha seat: नामांकन आज से... प्रशासन की तैयारी पूरी, भाजपा और सपा के प्रत्याशियों का इंतजार
मुरादाबाद लोकसभा सीट पर पहले चरण में चुनाव होना है। इसके लिए आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। अभी तक भाजपा और सपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद लोकसभा सीट के लिए बीस मार्च (आज) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पहले चरण में मुरादाबाद लोकसभा सीट पर मतदान होना है। अब तक भाजपा और सपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। इस सीट पर प्रमुख पार्टियों में केवल बसपा ने ही अपने प्रत्याशी का नाम घोषित किया है।
मंगलवार को डीएम ने पैदल भ्रमण कर बैरिकेडिंग और बैरियर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम मानवेंद्र सिंह ने मंगलवार की सुबह अधीनस्थ अधिकारियों की टीम के साथ पैदल बैरिकेडिंग का जायजा लेने के लिए निकले। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को हिदायत दी कि बैरियर पर प्रत्याशियों के समर्थकों को रोका जाएगा।
प्रत्याशी के साथ निर्धारित चार समर्थक ही नामांकन स्थल (डीएम कोर्ट) पर आएंगे। इस मामले में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। वाहनों और अनाधिकृत लोगों को रोकने के लिए मंडलायुक्त परिसर से लेकर एसएसपी कार्यालय के सामने तक बैरिकेडिंग की गई है।
डीएम कार्यालय के सामने पहले से ही बैरियर लगाया गया है। बुधवार की सुबह यहां जगह-जगह फोर्स तैनात कर व्यवस्था चुस्त कर दी जाएगी। डीएम ने कहा कि प्रत्याशी बुधवार की सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन करेंगे। यह प्रक्रिया 27 मार्च तक चलेगी लेकिन अवकाश के दिनों में नामांकन नहीं होगा।
होली के त्योहार पर भी अवकाश घोषित है। इस मामले में तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रत्याशी के साथ चार अन्य समर्थकों को ही अंदर प्रवेश करने की इजाजत दी जाएगी। आयोग की ओर से प्रत्याशियों की सुविधा के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन नामांकन की व्यवस्था की जाएगी।
नामांकन के लिए सुविधा पोर्टल पर सभी अभिलेख अपलोड किए जाएंगे। ऑनलाइन नामांकन के लिए इलेक्ट्रोरल सर्टिफिकेशन का विकल्प उपलब्ध रहेगा। नामांकन प्रक्रिया निगरानी के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
जिले में मत प्रतिशत बढ़ाएं: डीएम
मुरादाबाद डीएम ने जिले में 50 प्रतिशत से कम वोटिंग वाले बूथों पर शत प्रतिशत मतदान कराने का आह्वान किया। उन्होंने पृष्ठ प्रहरियों के साथ छात्रों को भी मतदान जागरूकता के लिए चयनित किया। डीएम मानवेंद्र सिंह ने पंचायत सभागार में पृष्ठ प्रहरियों के साथ बैठक की।
उन्होंने पृष्ठ प्रहरियों के साथ एनएसएस के दो छात्रों को वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने के लिए चयनित किया। बताया कि अधिक वोटिंग कराने वाले पृष्ठ प्रहरी एवं उनके साथ लगे छात्रों को बृहद कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।
डीएम ने कहा कि मतदान का काफी महत्व होता है। आम जनता को इस मामले में सहयोग करना चाहिए। बैठक में एडीएम सिटी ज्योति सिंह, सभी एसडीएम, नागरिक सुरक्षा के पदाधिकारी और एनएसएस के छात्र उपस्थित रहे।