{"_id":"672ee91a39664046cb004e59","slug":"moradabad-loader-driver-dies-in-car-collision-three-people-including-son-and-brother-in-law-injured-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: कार की टक्कर से लोडर चालक की माैत, बेटे और साले समेत तीन लोग घायल... आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: कार की टक्कर से लोडर चालक की माैत, बेटे और साले समेत तीन लोग घायल... आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 09 Nov 2024 10:16 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 09 Nov 2024 10:16 AM IST
सार
दिल्ली रोड पर गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से लोडर चालक हर्षित कुमार की मौत हो गई। उनका पांच वर्षीय बेटे और साले समेत तीन लोग घायल हो गए। कार चालक हादसे के बाद फरार हो गया।
विज्ञापन
हर्षित की माैत से शोकाकुल परिवार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली रोड पर सर्किट हाउस के पास शुक्रवार तड़के तीन बजे गलत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से लोडर वाहन के चालक हर्षित कुमार सक्सेना (25) की मौत हो गई। लोडर में सवार चालक के पांच वर्षीय बेटे रुद्राक्ष व साले अभय (22) समेत तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार चालक माैके से भाग निकला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामपुर जिले के स्वार थाना क्षेत्र के पंजाबी काॅलोनी निवासी हर्षित कुमार लोडर वाहन चलाते थे। परिवार में पत्नी आकृति, एक बेटा रुद्राक्ष उर्फ नोनू हैं। हर्षित अपनी पत्नी और बच्चे के साथ वर्तमान में रामपुर के पुराने गंज में रहते थे।
विज्ञापन
उनके बड़े भाई प्रशांत सक्सेना ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे हर्षित अपने लोडर वाहन से रामपुर के पुराना गंज से माल लादकर तिगरी मेले में गए थे। उनके साथ बेटा रुद्राक्ष, साला अभय और अभय का दोस्त भी था। माल उतारने के बाद देर रात ही तिगरी से वापस लाैट रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार तड़के दिल्ली रोड पर सर्किट हाउस के पास पहुंचते ही गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार कार ने लोडर वाहन में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर वाहन और कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोडर सवार सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डाॅक्टरों ने हर्षित कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को भर्ती कर लिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल रुद्राक्ष व अभय को रामपुर के एक निजी में अस्पताल भर्ती कराया।
वहीं हर्ष का दूसरे निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मझोला थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों की तहरीर पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।