{"_id":"6a116cd9e202c1462c0a3e7c","slug":"moradabad-llb-student-s-body-found-hanging-from-ceiling-hook-police-state-no-note-found-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: छत के कुंडे से लटका मिला एलएलबी की छात्रा का शव, पुलिस ने कहा- नहीं मिला कोई नोट, हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: छत के कुंडे से लटका मिला एलएलबी की छात्रा का शव, पुलिस ने कहा- नहीं मिला कोई नोट, हो रही जांच
Sat, 23 May 2026 02:31 PM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
Published by: Vimal Sharma
Updated Sat, 23 May 2026 02:31 PM IST
सार
बिलारी में एलएलबी छात्रा का शव कुंडे से लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल कोई नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
बिलारी पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बिलारी के मोहल्ला शांतिपुरम में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही एलएलबी की छात्रा रिंकी (24) का शव छत के कुंडे में दुपट्टे के सहारे से लटका मिला। रिंकी अमरपुरकाशी स्थित ग्रामोदय लॉ कॉलेज में एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा थी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने नमूने जुटाए हैं। शुक्रवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दिव्या नगला के मझरा नत्थूवाला निवासी कुंवरपाल सिंह की बेटी रिंकी बिलारी नगर के मोहल्ला शांतिपुरम में ओमवती के मकान में चार माह से किराये पर रहकर एलएलबी की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
दो मंजिला मकान के ग्राउड फ्लोर पर ओमवती अकेली रहती हैं और ऊपरी मंजिल पर किरायेदार रिंकी भी अकेली रहती थी। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे रिंकी के घरवालों ने उसे फोन किया तब रिंकी का फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
रिंकी के भाई छत्रपाल ने अपने मित्र ब्रजपाल को रिंकी को देखने के लिए उसके कमरे पर भेजा। ब्रजपाल मौके पर पहुंचा तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने और दरवाजा पीटने पर भी जब रिंकी की ओर से कोई जवाब नहीं आया तब ब्रजपाल ने झटका मारकर दरवाजा खोल दिया।
कमरे में रिंकी छत के कुंडे में दुपट्टे के सहारे लटकी हुई मिली। मकान स्वामी की सूचना पर बृहस्पतिवार की रात दो बजे बिलारी पुलिस मौके पर पहुंची और सूचना देकर छात्रा रिंकी के परिजनों को बुला लिया। पुलिस की सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठे किए।
शुरुआती जांच में छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने की वजह पता नहीं चल पाई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव नत्थूवाला मझरा गांव ले गए। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है।