फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Leopard attacked a woman in Thakurdwara, people ran with sticks to save them

मुरादाबाद: ठाकुरद्वारा में तेंदुए ने महिला पर किया हमला... किसानों पर भी झपटा, डंडे लेकर दौड़े लोगों ने बचाया

Sat, 19 Oct 2024 07:47 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 19 Oct 2024 07:47 PM IST
विज्ञापन
Moradabad: Leopard attacked a woman in Thakurdwara, people ran with sticks to save them
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

ठाकुरद्वारा के गांव भायपुर के जंगल में धान काट रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। महिला की चीख सुनकर लाठी-डंडे लेकर दौड़े ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ जंगल में भाग निकला। परिजन महिला को अस्पताल ले गए। किसान भी दोबारा धान कटाई में जुट गए तभी फिर अचानक फसल से निकल कर तेंदुआ उनकी ओर लपका।

विज्ञापन


पहले से सचेत ग्रामीणों ने उसे भगा दिया। इसके बाद से किसानों में दहशत है, उन्होंने गांव में पिंजरा लगवाने की मांग की है। गांव में शुक्रवार को सुबह आठ बजे राजीव कुमार व उसकी पत्नी अखिलेश रानी गांव के अन्य किसानों के साथ खेत में धान काट रहे थे। तभी अचानक एक तेंदुआ वहां आया और उसने धान कट रही महिला पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


महिला ने शोर मचाया और उससे बचने की बचने का प्रयास किया तो तेंदुए ने महिला के दोनों कंधों पर पंजा मार कर उसे घायल कर दिया। महिला की चीख सुनकर आसपास के किसानों ने मौके पर पहुंचकर महिला को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया। तेंदुआ वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान फिर अपने खेतों में काम करने लगे लेकिन कुछ देर बाद तेंदुआ वहां फिर आ गया उसने किसान मोबिन पर हमले का प्रयास किया लेकिन किसान पहले से सावधान थे। उन्होंने डंडे लेकर तेंदुए को दौड़ा दिया। इस पर तेंदुआ वहां से भाग गया। परिवार के लोग घायल अखिलेश रानी को लेकर सीएचसी पहुंचे।

महिला को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवा कर उपचार कराया। घटना से गांव में दहशत है। गांव के शाहबाज, शारिक, मोमिन आदि ने बताया कि गांव में एक माह से तेंदुए का आतंक है। बृहस्पतिवार को तेंदुए ने गांव के पास स्थित तालाब पर एक बछड़े को खाकर अपनी भूख मिटाई थी।


तेंदुआ तालाब पर पानी पीने आता है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। इस क्षेत्र के वन विभाग के दरोगा केपी सिंह का कहना है कि तेंदुआ भायपुर के अलावा दुल्हापुर, सबलपुर आदि गांव में भी दिखाई दे रहा है। वे अधिकारियों से अनुमति लेकर इस क्षेत्र में पिंजरा लगवाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed