फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad laughed openly at Harsh Gujral's jokes

Moradabad News: हर्ष गुजराल के चुटकुलों पर खुलकर हंसा मुरादाबाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Moradabad laughed openly at Harsh Gujral's jokes
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने अपने चुटकुलों से मुरादाबाद के लोगों को खूब गुदगुदाया। मुरादाबाद राउंड टेबल-319 संस्था की ओर से कॉमेडी शो पंचायत भवन सभागार में आयोजित किया गया। शाम 7:30 बजे शुरू हुए शो में सभी सीटें फुल रहीं और लोग खुलकर ठहाके लगाते नजर आए। अमर उजाला कार्यक्रम में मीडिया पार्टनर की भूमिका में रहा।
हर्ष ने कानपुर का लड़के और दिल्ली की लड़की के बीच दोस्ती का परिदृश्य लोगों के दिमाग में फिट कर उन्हें जमकर हंसाया। अपने संवादों से कनपुरिया लड़के व दिल्ली की मॉर्डर्न लड़की की दोस्ती के बीच हास्य के किस्सों को निकाला। चुटकुला सुनाया कि लड़का अपनी दोस्त के साथ रेस्त्रां में बैठकर खाना खा रहा तो पनीर का टुकड़ा नीचे गिर गया। लड़की ने उसे टिश्यू पेपर से हटाया जबकि लड़का रोटी से लगाकर खा गया। लड़की की हाई क्लास अंग्रेजी और लड़के का दरवाजों पर लिखे पुश व पुल में अंतर न समझ पाना... लोगों की हंसी का कारण बना। हर्ष ने अपने अंदाज में बताया कि लड़कियां प्रतियोगी परीक्षाओं में लड़कों से आगे हैं। साथ ही उन्होंने शिक्षा व्यवस्था की खामियों पर भी तंज कसा।
विज्ञापन

दो सेट में आयोजित किए गए डेढ़ घंटे के इस शो में हर्ष ने लोगों के बीच से उनके नाम लेकर चिर परिचित अंदाज में चुटकुले सुनाए। लोगों की बातों से हास्य निकालकर उन्हें पेट पकड़कर हंसने को मजबूर कर दिया। हंसी-ठिठोली के बीच खिंचाई के मामले में उन्होंने आयोजकों को भी नहीं छोड़ा। दिल्ली में पढ़ने गया यूपी का लड़का किस तरह नए माहौल में खुद को अलग पाता है, यह उन्होंने हंसी के संवादों से दिखाया। आयोजकों का कहना था कि इस प्रकार का लाइव कॉमेडी शो मुरादाबाद में पहली बार आयोजित किया गया था। तीनों श्रेणियों में विभाजित सभी सीटें फुल हो गई थीं। लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग भी की थी। अमर उजाला के अलावा रेडियो चैनल 89.6 भी पार्टनर था। इसके अलावा आशीष फोम्स एंड फर्नीशिंग, लुक्स सेलोन, गोल्ड जिम, संतोष ज्वैलर्स का सहयोग रहा। आयोजकों में मुरादाबाद राउंड टेबल-319 से अध्यक्ष हर्षित रस्तोगी, उपाध्यक्ष पुलकित वार्ष्णेय, सचिव वरुण बंसल, कोषाध्यक्ष तरुण बंसल, मयंक अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, आंचल माहेश्वरी, नितेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में कक्षाएं व शौचालय बनवाने में खर्च होगा शो से जुटा फंड
आयोजकों ने कहा कि मुरादाबाद राउंड टेबल-319 एक चैरिटी संस्था है। पिछले सात वर्षों से मुरादाबाद में अलग अलग क्षेत्रों से जुड़े 20 कपल संस्था के लिए काम कर रहे हैं। इस कार्यक्रम से जो भी फंड एकत्र हुआ है, उसका उपयोग कक्षाओं का निर्माण और स्कूलों में शौचालय बनवाने के लिए किया जाएगा। संस्था आगे भी इस तरह के कार्य जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed