फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad lags behind in providing deliveries in government hospitals

Moradabad News: सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने में मुरादाबाद फिसड्डी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Moradabad lags behind in providing deliveries in government hospitals
मुरादाबाद। मंडल मुख्यालय होने के बावजूद मुरादाबाद जिला सरकारी अस्पतालों में प्रसव के मामले में सबसे कमजोर साबित हो रहा है। यूनिसेफ की मंडलीय सर्वे रिपोर्ट ने जिले की सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने के मामले में मुरादाबाद मंडल के सबसे निचले पायदान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार मुरादाबाद में सिर्फ 18.71 प्रतिशत प्रसव ही सरकारी अस्पतालों में हुए। यानी हर 100 में से 81 से ज्यादा महिलाएं सरकारी अस्पतालों से दूर रहीं। यह स्थिति तब है जब जिले में महिला अस्पताल, आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और करोड़ों रुपये की योजनाएं संचालित हैं। मुरादाबाद से बेहतर स्थिति संभल, रामपुर और अमरोहा की रही।
विज्ञापन

संभल में सरकारी संस्थानों में 45.03 प्रतिशत प्रसव हुए, जो मुरादाबाद के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा हैं। रामपुर में 28.65 और अमरोहा में 25.92 प्रतिशत प्रसव सरकारी अस्पतालों में हुए। संसाधनों के लिहाज से पीछे माने जाने वाले बिजनौर ने भी मुरादाबाद को टक्कर दी। इसका एक कारण यह भी है कि मुरादाबाद के कांठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक भी विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात नहीं है। ठाकुरद्वारा में डॉक्टरों की कमी है। इसके कारण भी सरकारी अस्पतालों में प्रसव का आंकड़ा गिर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल संस्थागत प्रसव के आंकड़े भी दिखा रहे आईना
सरकारी व निजी दोनों अस्पतालों में होने वाले सभी प्रसव की बात करें तो भी मुरादाबाद मंडल में सबसे कमजोर साबित हुआ है। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक की डिलीवरी रिपोर्ट में मुरादाबाद का संस्थागत प्रसव का औसत 79.24 प्रतिशत पर अटक गया। दूसरी ओर संभल ने 92.87 प्रतिशत संस्थागत प्रसव के साथ मंडल में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। लेकिन यहां भी सात प्रतिशत प्रसव घर पर होना स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच पर सवाल खड़ा करता है। बिजनौर में 85.08 प्रसव अस्पतालों में हुए। अमरोहा में 83.67 प्रतिशत और रामपुर में 82.48 प्रतिशत महिलाएं डिलीवरी कराने के लिए सरकारी या निजी अस्पताल पहुंचीं।

---
सरकारी अस्पतालों में प्रसव
संभल : 45.03%
अमरोहा : 25.92%
रामपुर : 28.65% बिजनौर : 19.77%
मुरादाबाद : 18.71%

मंडल का कुल आंकड़ा (अप्रैल 2025 – मार्च 2026)
अनुमानित प्रसव: 4,05,230

कुल संस्थागत प्रसव: 84.24%
सरकारी संस्थानों में: 26.10%
निजी संस्थानों में: 56.61%
घर पर प्रसव: 1.53%
-----



वर्जन

जहां-जहां संस्थागत प्रसव की रिपोर्टिंग कम है, वहां निजी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि हर प्रसव की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें, जिससे अधिक सटीक जानकारी मिल सके कि कितने लोगों ने अस्पताल में डिलीवरी कराई है।
- डॉ. आशु अग्रवाल, एडी हेल्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed