{"_id":"63f53ca614f9cbd48602b3cb","slug":"moradabad-knife-stabbed-on-the-neck-of-the-newly-married-woman-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad : शादी में भीड़ के बीच नवविवाहिता की गर्दन पर मारा चाकू, हालत गंभीर, हमलावर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad : शादी में भीड़ के बीच नवविवाहिता की गर्दन पर मारा चाकू, हालत गंभीर, हमलावर फरार
Wed, 22 Feb 2023 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 22 Feb 2023 03:20 AM IST
सार
यह वारदात नगर के मोहल्ला ख्वाजा नगर में मंगलवार रात करीब आठ बजे हुई। एक शादी समारोह चल रहा था। इस शादी में अपनी बहनों के साथ नवविवाहिता भी शामिल होने गई थी। वह बहनों के साथ पंडाल में ही बैठकर खाना खा रही थी।
विज्ञापन
मैकेनिक पर चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कुंदरकी में खुद की शादी के दो दिन बाद परिचित के विवाह समारोह में शामिल होने गई युवती को एक सिरफिरे ने चाकू से हमला कर किया। गर्दन पर चाकू मारे जाने से नवविवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। दुस्साहसी हमलावर भीड़ के बीच वारदात को अंजाम देकर चाकू लहराते हुए भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
यह वारदात नगर के मोहल्ला ख्वाजा नगर में मंगलवार रात करीब आठ बजे हुई। एक शादी समारोह चल रहा था। इस शादी में अपनी बहनों के साथ नवविवाहिता भी शामिल होने गई थी। वह बहनों के साथ पंडाल में ही बैठकर खाना खा रही थी। इस दौरान मोहल्ले में रहने वाला ऑटो चालक यासीन समारोह में घुस आया। उसने खाना खा रही नवविवाहिता की गर्दन पर पीछे से चाकू से वार कर दिया, जिसमें वह घायल हो गई। बचाव के दौरान उसकी बहन की हथेली जख्मी हो गईं। इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी चाकू लेकर जंगल की ओर से भाग निकला।
विज्ञापन
कुछ युवकों ने उसकी तलाश भी की लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। घायल युवती को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की मां का कहना है कि बेटी के गले का सोने का हार गायब है। थानाध्यक्ष ललित चौधरी का कहना है कि तहरीर मिल गई है। केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन