फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: JEE Advanced paper started late by 40 minutes, students and parents remained worried

Moradabad: 40 मिनट देरी से शुरू हुआ जेईई एडवांस का पेपर, छात्र व अभिभावक रहे परेशान, केंद्र पर चली गई थी बिजली

Sun, 26 May 2024 06:41 PM IST
विमल शर्मा नीलम सिंह, मुरादाबाद
नीलम सिंह, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 26 May 2024 06:41 PM IST
सार

मुरादाबाद में जेईई एडवांस का पेपर चालीस मिनट देरी से शुरू हो पाया। इसका कारण केंद्र पर बिजली का चला जाना था। इससे परीक्षार्थी और अभिभावक परेशान रहे। उनमें इसको लेकर आक्रोश दिया। 

विज्ञापन
Moradabad: JEE Advanced paper started late by 40 minutes, students and parents remained worried
मुरादाबाद में जेईई एडवांस का पेपर देने के लिए पहुंचे बच्चे - फोटो : राजू सैनी

विस्तार

देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के एडवांस का पेपर मुरादाबाद में सुबह की पाली में 40 मिनट देरी से शुरू हुआ। अभिभावकों का कहना है कि इसकी वजह से विद्यार्थी मानसिक रूप से परेशान रहे।

विज्ञापन


केंद्र पर बिजली न होने की वजह से वह गर्मी से बेहाल रहे। उन्हें आशंका है कि इसका असर विद्यार्थियों के प्रदर्शन पर पड़ा है। मुरादाबाद में एमआईटी में जेईई एडवांस का पेपर था। सुबह नौ बजे से 12 बजे तक पहली पाली और दोपहर ढ़ाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक दूसरी पाली की परीक्षा थी।
विज्ञापन


विद्यार्थी निर्धारित समय सुबह सात बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे और साढ़े आठ बजे केंद्र पर प्रवेश बंद कर दिया गया था। अभिभावकों का कहना है कि जब विद्यार्थी केंद्र पर पहुंचे तो वहां पर जनरेटर में आग लग गई थी। इसकी वजह से केंद्र पर अंधेरा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेनरेटर सही करवाने में 40 मिनट का समय लग गया और विद्यार्थी परीक्षा शुरू होने का इंतजार करते रहे। हालांकि परीक्षा छूटने का समय दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 40 मिनट कर दिया गया था। इसकी वजह से दूसरी परीक्षा से पहले मिलने वाले आराम के समय में से कटौती की गई। अभिभावकों के अनुसार केंद्र पर सुनने वाला कोई नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed