फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad is on second place in sound pollution in world

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट : ध्वनि प्रदूषण में मुरादाबाद का दुनिया में दूसरा स्थान-00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
moradabad is on second place in sound pollution in world
मुरादाबाद। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के पर्यावरण कार्यक्र म के तहत जारी वार्षिक फ्रंटियर रिपोर्ट 2022 में चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए गए हैं। इसमें मुरादाबाद को दुनिया का दूसरे नंबर का ध्वनि प्रदूषण वाला शहर घोषित किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक मुरादाबाद में ध्वनि प्रदूषण 114 डेसीबल है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने यूएन के इस (114 डेसीबल) आंकड़े को सिरे से नकार दिया। उन्होंने रिपोर्ट को गलत बताया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि यूएन की रिपोर्ट में भारत के अधिक ध्वनि प्रदूषण वाले शहरों में जयपुर, कोलकाता, आसनसोल और दिल्ली को भी शामिल किया गया है। दिल्ली में 83, जयपुर में 84, कोलकाता और आसनसोल में 89-89 डेसीबल ध्वनि प्रदूषण बताया गया है। उल्लेखनीय है कि 70 डेसीबल से अधिक ध्वनि प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। रिपोर्ट में ध्वनि प्रदूषण से प्रदूषित शहरों में दक्षिण एशिया के 13 शहर शामिल हैं, जिनमें 5 शहर अकेले भारत के हैं। रिपोर्ट में दिए गए ध्वनि प्रदूषण के आंकड़े दिन के समय के यातायात अथवा वाहनों से संबंधित हैं।
विज्ञापन

यूएन की रिपोर्ट में विश्व में सर्वाधिक ध्वनि प्रदूषण वाला शहर बांग्लादेश की राजधानी ढाका को बताया गया है। ढाका का ध्वनि प्रदूषण 119 डेसीबल बताया गया है। मुरादाबाद के बाद तीसरे नंबर पर इस्लामाबाद (पाकिस्तान) का नाम है, जहां 105 डेसीबल ध्वनि प्रदूषण बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed