फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Iram body found in Nainital hotel, police engaged in investigation

Moradabad: मुलाकात फिर इरम की युवक से मोबाइल पर होने लगी लंबी बात, अब नैनीताल के होटल में इस हाल में मिला शव

Wed, 02 Aug 2023 03:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 02 Aug 2023 03:04 PM IST
सार

मुरादाबाद निवासी इरम खान अपने पति के साथ नैनीताल गई थी। उसका एक होटल में शव मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Moradabad Iram body found in Nainital hotel, police engaged in investigation
नैनीताल के होटल में मिला मुरादाबाद की विवाहिता का शव - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद की इरम खान का शव नैनीताल के होटल में मिलने की गुत्थी उलझती जा रही है। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी गुलजार के साथ हुई थी। दोनों की एक मुलाकात के बाद जान पहचान हुई थी। दरअसल  नैनीताल के होटल के एक कमरे में मुरादाबाद की महिला पर्यटक का शव मिलने से हड़कंप मच गया था।

विज्ञापन


महिला का पति फरार है। पुलिस महिला की मौत को संदिग्ध मान रही है। रहमत नगर गली नंबर चार गुलामी रसूल मस्जिद मुरादाबाद निवासी इरम खान (32 ) अपने पति मो. गुलजार के साथ सोमवार को नैनीताल घूमने आई थी। दोनों यहां तल्लीताल स्थित नेशनल होटल के कमरा नंबर 202 में ठहरे हुए थे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर मो. गुलजार ने होटल कर्मियों से पत्नी की तबीयत खराब होने की बात कही और अस्पताल के बारे में जानकारी ली। इस पर होटल कर्मियों ने बीडी पांडे अस्पताल जाने की सलाह दी। इसी बीच मोहम्मद गुलजार होटल से कहीं चला गया। मंगलवार शाम पांच बजे महिला कमरे में बेसुध अवस्था में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला के पति को फोन किया तो उसका फोन बंद मिला। होटल कर्मियों का कहना है कि यह दोनों छह साल से नैनीताल आ रहे थे और उन्हीं के होटल में ठहरते थे। सीओ विभा दीक्षित, एसओ रोहिताश सिंह सागर, एसआई संदीप नेगी व अन्य पुलिसकर्मियों ने लोगों से पूछताछ की।


सीओ विभा दीक्षित ने महिला की मौत को संदिग्ध बताया। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद महिला की मौत के कारणों का पता चलेगा। परिजनों ने इरम की हत्या का आरोप लगाते हुए पति को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed