फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Intoxicated man made friend sit on drain, died after drowning, CCTV reveals the truth

Moradabad: नशे की हालत में दोस्त को नाले के ऊपर बैठाया, डूबकर गिरने से चली गई जान, सीसीटीवी से हकीकत आई सामने

Sat, 09 May 2026 07:37 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 09 May 2026 07:37 AM IST
सार

मुरादाबाद में दोस्त की लापरवाही से ही कार चालक की जान चली गई थी। पुलिस ने अमर की मां की तहरीर पर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच में सीसीटीवी से पूरी घटना सामने आई थी। 

विज्ञापन
Moradabad: Intoxicated man made friend sit on drain, died after drowning, CCTV reveals the truth
मुरादाबाद में नाले में मिली लाश - फोटो : संवाद

विस्तार

मझोला थानाक्षेत्र में श्री राम चौक के पास नाले में गिरकर कार चालक अमन उर्फ विक्की की मौत उसके दोस्त बंटी कश्यप की लापरवाही के कारण हुई थी। आरोपी बंटी ने उसे नशे की हालत में नाले के पास बैठा दिया और इसके बाद मौके से चला गया था। पुलिस ने अमन की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह मझोला थाना क्षेत्र के श्रीराम चौक के पास नाले में एक युवक की लाश मिली थी। मृतक की पहचान सिविल लाइंस क्षेत्र के रामगंगा विहार केसरी कुंज निवासी अमन उर्फ विक्की (26) के रूप में हुई थी। उसके परिवार में पिता अशोक, मां राजेश्वरी और दो बहनें निशा व नीशु हैं।
विज्ञापन


पिता ने पुलिस को बताया था कि उसका बेटा अमन उर्फ विक्की कार चलाता था। इसके बाद पुलिस ने आस पड़ोस की सीसीटीवी फुटेज चेक कीं थीं। जिसमें अमन अपने एक साथी के साथ लड़खड़ाते हुए जाता दिख रहा था। इस फुटेज के जरिए पुलिस ने उसके दोस्त बंटी कश्यप की तस्दीक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह सिविल लाइंस के आशियाना कॉलोनी निवासी है। अमन की मां ने बंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि आरोपी ने उसके बेटे को नशे की हालत में नाले के पास बैठा दिया था। इसके बाद बंटी वहां से चला गया था। अमन उर्फ विक्की नाले में गिर गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

बंटी की लापरवाही के कारण उसके बेटे की मौत हुई है। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी बंटी कश्यप के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्रवार की दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

बिहार चला गया था बंटी, वापस आकर अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ
आरोपी बंटी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अमन के नाले में गिरने से वह डर गया था। अगले दिन उसे देखने भी गया था लेकिन अमन उसे दिखाई नहीं दिया । तीन मई को उसकी लाश मिली तो वह पोस्टमार्टम भी गया था और अंतिम संस्कार में भी शामिल हुआ था लेकिन जैसे ही उसकी तलाश शुरू तो वह बिहार भाग गया था। बृहस्पतिवार की रात वह बिहार से वापस आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed