{"_id":"63f477bba24157e0f304a35a","slug":"moradabad-intermediate-student-commit-suicide-by-hanging-himself-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: इंटर के छात्र ने फंदे पर लटक कर दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: इंटर के छात्र ने फंदे पर लटक कर दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट
Tue, 21 Feb 2023 01:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 21 Feb 2023 01:20 PM IST
सार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
छात्रा का शव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद सिविल लाइंस थानक्षेत्र के दीन दयाल नगर में सोमवार रात इंटर के छात्र अक्षित चौहान ने फंदे लटककर जान दे दी। परिजन जिंदगी की आस में उसे लेकर कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
छात्र के पिता आशीष चौहान पीतल कारोबारी हैं। अक्षित चौहान(18) 12वीं कक्षा का छात्र था। सोमवार रात अक्षित घर मे ही फंदे पर लटक गया। परिजनों की नजर पड़ी तो उसे नीचे उतारा और कॉसमॉस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन