{"_id":"6555c2aaa910585c190931c3","slug":"moradabad-innocent-died-after-being-crushed-under-own-vehicle-know-only-when-other-children-made-noise-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: अपने ही वाहन के नीचे दबकर मासूम की मौत, अन्य बच्चों ने मचाया शोर तो चला पता.. परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: अपने ही वाहन के नीचे दबकर मासूम की मौत, अन्य बच्चों ने मचाया शोर तो चला पता.. परिजनों में कोहराम
Thu, 16 Nov 2023 12:50 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:50 PM IST
सार
वाहन से दबने के कारण बच्चे की हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
अपने ही वाहन की चपेट में आने से शुभ की जान चली गई
- फोटो : संवाद
विस्तार
बच्चों के संग खेल रहा बालक शुभ (6) खेल-खेल में अपने ही ट्रिपलर के नीचे आ गया। जिससे उसके नीचे दबकर बालक की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने इसे एक हादसा मानकर बिना किसी कानूनी कार्रवाई बालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कांठ थाना क्षेत्र के गांव मुख्त्यारपुर नवादा के रहने वाले सुरेश कुमार उर्फ बबलू का छह साल का बेटा शुभ मंगलवार की देर शाम अन्य बच्चों के संग खेल रहा था।
विज्ञापन
खेल खेल में अचानक सुरेश का खुद का ही ट्रिपलर जो खड़ा हुआ था आगे की ओर फिसल गया। जिससे बालक शुभ उसके के नीचे दब गया। संग में खेल रहे अन्य बच्चों ने जब शोर मचाया तो परिजन व आसपास के लोग दौड़ पहुंचे और बालक को ट्रिपलर के नीचे से निकालकर इलाज के लिए चिकित्सक के यहां लेकर आए।
विज्ञापन
जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को घर ले गए। उन्होंने इसे एक हादसा मानकर बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शुभ अपनी बड़ी बहन रितिका का इकलौता भाई था। उसकी मौत से घर में भैया दूज के त्योहार की खुशियां गम में बदल गई।
विज्ञापन
शुभ की मौत से उसकी मां अंजना, पिता सुरेश कुमार, बहन रितिका आदि परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान फुरकान अहमद, पूर्व प्रधान नीरज विश्नोई सहित ग्रामीणों ने दुखी परिजनों को ढंढस बंधाया है।