फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad in quarter finals after defeating Saharanpur

Moradabad News: सहारनपुर को हराकर मुरादाबाद क्वार्टर फाइनल में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Moradabad in quarter finals after defeating Saharanpur
मुरादाबाद।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता में मुरादाबाद की टीम को अपने दूसरे मैच में वाराणसी से 59-39 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, टीम ने अपने तीसरे मुकाबले में शानदार वापसी की और सहारनपुर को 22-9 के अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। क्वार्टर फाइनल में मुरादाबाद का सामना लखनऊ से होगा। शुक्रवार को चारों क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
मुरादाबाद के अलावा आगरा, वाराणसी, सहारनपुर, लखनऊ, मेरठ, बरेली और मिर्जापुर की टीमों ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। खेल निदेशालय और उत्तर प्रदेश बास्केटबाॅल संघ के समन्वय से सोनकपुर स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका बास्केटबाॅल प्रतियोगिता खेली जा रही है।
विज्ञापन

चार दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को लीग मुकाबले का पहला मैच मुरादाबाद और वाराणसी के बीच खेला गया। इस मैच में वाराणसी ने 59-29 के अंतर से जीत दर्ज की। टीम के लिए सोनम ने सर्वाधिक 25 गोल किए। दूसरा मैच लखनऊ और मेरठ के बीच खेला गया, जिसमें लखनऊ की टीम ने 23-14 के अंतर से जीत दर्ज की। विजेता टीम की वृक्षा ने 12 गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मैच में सहारनपुर ने 6-2 के अंतर से जीत दर्ज की। टीम के लिए रिया ने चार गोल किए। चौथा मैच लखनऊ और बरेली के बीच हुआ, जिसमें बरेली ने 15-6 के अंतर से जीत दर्ज की। विजेता टीम के लिए इंशाह ने 10 गोल किए।
पांचवां मैच वाराणसी और मिर्जापुर के बीच खेला गया। यह मैच वाराणसी ने 22-0 से अपने नाम किया। टीम के लिए मोनी ने सर्वाधिक आठ गोल किए। छठा मैच बरेली और मेरठ के बीच खेला गया, जिसमें बरेली ने 7-5 के अंतर से जीत हासिल की। टीम के लिए सिद्धी ने तीन गोल किए।

इससे पहले क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दूसरे दिन के मैच का शुभारंभ किया। इस मौके पर गोविंद यादव, धीरज कुमार, प्रदीप सक्सेना, अंकित अग्रवाल, नरेशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed