फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   moradabad: I will throw acid on all three, man entered house, beat sisters badly

तीनों पर फेंक दूंगा तेजाब: घर में घुस गया युवक... बहनों को जमकर पीटा, पीड़ित मां बोली- लंबे समय से कर रहा तंग

Sun, 01 Jun 2025 05:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 05:50 PM IST
सार

नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव में युवक ने तीन बहनों के साथ घर में घुसकर मारपीट की और तेजाब फेंकने की धमकी दी। आरोपी खालसा नगर के खिलाफ पुलिस ने धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामला आपसी रंजिश का मान रही है।

विज्ञापन
moradabad: I will throw acid on all three, man entered house, beat sisters badly
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव में एक युवक ने घर में घुसकर तीन बहनों के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसने जाते समय तीनों युवतियों पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नागफनी थाना क्षेत्र के बंगलागांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं।

विज्ञापन


आरोप है कोतवाली क्षेत्र के खालसा नगर का रहने वाला निशांत आए दिन उसकी बेटियों को परेशान करता है। 28 मई की रात आरोपी ने घर में घुसकर मारपीट की। विरोध करने पर बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी माैके से भाग गया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि निशांत के खिलाफ धमकी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर युवतियों ने छेड़खानी से इनकार किया है। पुलिस इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया घटना का कारण आपसी रंजिश लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के साथ छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव के नजदीक शुक्रवार शाम बाग में खेल रही बच्ची के साथ दूसरे वर्ग के व्यक्ति ने छेड़खानी की। घटना को लेकर गांव में दोनों वर्गों में तनाव है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की नौ साल की बेटी शुक्रवार शाम पांच बजे अन्य बच्चों के साथ बाग में खेल रही थी। इस दौरान गांव का राजू वर्मा मौके पर पहुंचा।

आरोप है कि वह बच्ची के छेड़खानी करने लगा। अन्य बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण आ गए तो आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में तनाव फैल गया। माैके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद तत्काल कार्रवाई करने का भरोसा दिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

साइबर ठग से युवक के 50 हजार वापस कराए
साइबर ठगी के बाद पुलिस टीम ने काफी प्रयास के बाद घटना के शिकार हुए पीयूष के खाते में 50 हजार रुपये वापस करा दिए हैं। एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि मझोला थाना क्षेत्र की प्रगति विहार काॅलोनी निवासी पीयूष कुमार सैनी से दो मई को साइबर अपराधियों ने 50 हजार रुपये ऑनलाइन ठगी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed