फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: I have taken your contract... threat to SP leader, meeting with Akhilesh Yadav

Moradabad: मैंने तुम्हारी सुपारी ले ली है.. सपा नेता को फोन पर मिली धमकी, अखिलेश यादव से मिलकर लौट रहे थे घर

Sun, 02 Jun 2024 05:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 02 Jun 2024 05:14 PM IST
सार

लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर लौट रहे जिला पंचायत सदस्य को जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मोबाइल पर मिली धमकी में बताया कि मारने की सुपारी ले ली गई है। 

विज्ञापन
Moradabad: I have taken your contract... threat to SP leader, meeting with Akhilesh Yadav
जिला पंचायत सदस्य नावेद - फोटो : संवाद

विस्तार

लखनऊ में सपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करके लौट रहे जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद नावेद को मोबाइल पर सुपारी लेकर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कुंदरकी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद जुबेर के बेटे और जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद नावेद निवासी ग्राम ताहरपुर ने मैनाठेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि 31 मई की शाम में वह लखनऊ से लौट रहे थे। रास्ते में 7:04 मिनट पर सीतापुर के इर्द गिर्द अज्ञात व्यक्ति की उसके मोबाइल पर कॉल किया।
विज्ञापन


इसके बाद उनका परिचय पूछा। बात करने वाले ने कहा कि मैंने तुम्हें गोली मरने की सुपारी ली है। यह बात सुनकर नावेद ने उसके बारे में जानना चाहा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। नावेद के मुताबिक उसकी युवक से 32 सेकेंड बात हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने तीन बार मोबाइल पर और कॉल की जिनको उन्होंने रिसीव नहीं किया। जिला पंचायत सदस्य ने फोन करने वाले से जान माल का खतरा जताया है। मैनाठेर  कोतवाल सर्वेद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed