फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Husband gives triple talaq for not bringing dowry, brothers-in-law accused gang rape

मुरादाबाद: दहेज नहीं लाने पर पति ने दिया तीन तलाक, देवरों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, सात के खिलाफ केस

Thu, 21 Sep 2023 11:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 21 Sep 2023 11:34 AM IST
सार

महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उसके पति ने दहेज नहीं लाने पर उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया है। आरोप लगाया कि देवरों ने नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विवाहिता के आरोपों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Husband gives triple talaq for not bringing dowry, brothers-in-law accused gang rape
यूपी पुलिस - फोटो : गूगल

विस्तार

मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने देवरों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपियों ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया उसकी शादी 15 सितबंर 2021 को हुई थी। शादी में कार नहीं मिलने पर पति और ससुराल वाले नाखुश थे। इसके बाद आरोपियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था। दहेज में कार की मांग पूरी नही होने पर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पंचायत में फैसला होने के बाद पति महिला को दोबारा अपने घर ले गया था। महिला ने आरोप लगाया है कि देवरों ने नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला दी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। देवरों ने दुष्कर्म करने के बाद महिला को भोजपुर क्षेत्र में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


होश में आने के बाद महिला अपने मायके पहुंची और मायके वालों को आपबीती सुनाई। इसके बाद वह थाने पहुंची और तहरीर देकर केस दर्ज करा दिया। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

युवक ने जहर खाकर दी जान

मझोला थाना क्षेत्र पेपटपुरा में 24 वर्षीय युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। अमरोहा के नहेड़ा निवासी भरत मझोला के पेपटपुरा स्थित अपनी ससुराल में पत्नी सुधा और बच्ची दिव्यांशी के साथ रहता था। वह फर्म में काम करता था। बुधवार सुबह सुधा ने बच्ची को बुखार की दवा दिलाए जाने की बात कही।



इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर भरत सिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed