फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Husband divorced wife for Rs 2 lakh, beat her and threw her out of house, police took action

मुरादाबाद: दो लाख रुपये के लिए पति ने दिया तलाक, मारपीट कर घर से निकाला, पुलिस ने की यह कार्रवाई

Sun, 01 Jun 2025 06:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 01 Jun 2025 06:14 PM IST
सार

कटघर थाना क्षेत्र में दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को तीन तलाक देकर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति शाकिर समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Moradabad: Husband divorced wife for Rs 2 lakh, beat her and threw her out of house, police took action
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो लाख रुपये के लिए पत्नी को तीन तलाक दे दिया। परिजनों के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर कटघर पुलिस ने पति सहित सात के खिलाफ केस दर्ज किया है।  संभल जिले के थाना हयातनगर के मोहल्ला सरायतरीन बगिया निवासी राहेमीन का निकाह 15 अक्तूबर 2024 को कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मकबरा निवासी शाकिर के साथ हुआ था।

विज्ञापन


ससुराल में कुछ दिन बाद ही पति शाकिर, सास हसीना, जेठ इरशाद, शमशाद, जेठानी नाजिया, नंद नसीम, नंदोई मुख्तयार ने दहेज के तौर पर दो लाख रुपये की मांग करने लगे।  थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि इस मामले में पति सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

तीन आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस
अदालत के आदेश पर कटघर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोप है कि फर्जी कागजात के आधार पर तीन लोगों ने संपत्ति अपने नाम करा लिया है। कटघर के छोआ छत्ता निवासी जितेश कुमार सिंह के मुताबिक पिता भगवान चंद्र की मौत के बाद वह उनकी संपत्ति का उत्तराधिकारी है।

आरोप लगाया कि हंदीप राज ने फर्जी कागजात तैयार कर खुद को संपत्ति का उत्तराधिकारी बना लिया। इसके बाद दो अन्य आरोपियों के साथ मिलकर जमीन का बैनामा भी करा लिया। इस मामले में उसने स्थानीय थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया।

अंत में परेशान होकर उसने अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर कटघर पुलिस ने मछुआपुरा निवासी हंदीप राज, मुगलपुरा के इंद्रा चौक निवासी नजाकत हुसैन और कटघर के पचपेड़ा निवासी अतहरुल हसनैन के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed