फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Husband arrested for murder newly married woman, police investigating case

मुरादाबाद: शादी के चार माह बाद नवविवाहिता की हत्या, पुलिस हिरासत में पति, सीओ बोले- शरीर पर चोट के निशान नहीं

Sat, 16 Sep 2023 04:42 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 16 Sep 2023 04:42 PM IST
सार

महिला की मौत के बाद उसके पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Moradabad: Husband arrested for murder newly married woman, police investigating case
यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में शादी के चार माह बाद ही नवविवाहिता कविता (24) की हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


ठाकुरद्वारा के आलमगीर निवासी भारत सिंह ने पुलिस को बताया कि दो मई 2023 को उसने अपनी बेटी कविता की शादी क्षेत्र के गांव ताराबाद निवासी देवराज पुत्र लवकुश सैनी के साथ की थी। शादी में करीब आठ लाख का दहेज दिया था। कविता ने बीए तक पढ़ाई की थी जबकि देशराज गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
विज्ञापन


भारत का आरोप है कि उसकी बेटी के ससुरालीजन शादी में दिए दहेज से नाखुश थे। वह कविता पर दबाव बनाते थे कि मायके से कार लेकर आए। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन उसका उत्पीड़न करने लगे और शुक्रवार को उन्होंने कविता की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति देशराज ने उनको कविता की मौत की जानकारी दी। मायके वाले मौके पर पहुंच गए और जिंदगी की आस में कविता को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी पति देशराज, ससुर लवकुश, सास राजेश्वरी, देवर नन्हे, चचिया ससुर चंद्र मोहन और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

पति बोला- साथ रहने के लिए दबाव बनाती थी कविता

देशराज का कहना है कि उसकी पत्नी उसके साथ गाजियाबाद रहने के लिए दबाव डालती थी लेकिन वह मना कर देता था। इसी के चलते उसका पत्नी से विवाद रहता था। देशराज के अनुसार वह घर पर आया था। शुक्रवार सुबह कविता ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसने अपने ससुराल पक्ष के लोगों को इसकी जानकारी दी थी।

मृतका के शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान : सीओ

पुलिस का कहना है की कविता की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मृतका के पति को कोतवाली ले गई है। फॉरेंसिक टीम ने ताराबाद गांव पहुंचकर कविता की ससुराल में और अस्पताल में घटना की जांच पड़ताल की। सीओ राजेश कुमार तिवारी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मृतका के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed