फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad hockey player Mohd. Faraz selected in India Camp

मुरादाबाद के हॉकी खिलाड़ी मो. फराज का इंडिया कैंप में चयन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Moradabad hockey player Mohd. Faraz selected in India Camp
मुरादाबाद। हॉकी के क्षेत्र में शहर का गौरव बढ़ाने वाले वारसी नगर निवासी मोहम्मद फराज का चयन सीनियर इंडिया हॉकी कैंप के लिए हुआ है। यह कैंप उनके लिए भारतीय हॉकी टीम में शामिल होने का रास्ता खोल सकता है। 21 दिसंबर को पुणे में आयोजित हुई 11वीं सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में वह यूपी की हॉकी टीम का हिस्सा रहे थे। इस प्रतिस्पर्धा में फराज का प्रदर्शन शानदार रहा। हालांकि यूपी की टीम पंजाब से टाई ब्रेकर में एक गोल से हार गई थी।
विज्ञापन

इस प्रतिस्पर्धा में फराज के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें इंडिया कैंप के लिए चयनित किया गया है। ज्ञात हो कि फराज ने जीआईसी के कंक्रीट के मैदान पर नर्सरी लेवल से हॉकी सीखी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश की टीम में डिफेंडर की पोजीशन पर खेलते हुए मुरादाबाद का नाम रोशन कियाहै। फराज भारतीय जूनियर टीम का हिस्सा भी रहे हैं। साथ ही बेल्जियम और मलेशिया में आयोजित प्रतियोगिताओं से सिल्वर और ब्रांज मेडल देश के लिए ला चुके हैं। उनके इंडिया कैंप में चयनित होने पर शहर के खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है। अतहर खान हॉकी स्पोर्ट्स सोसाइटी के कोषाध्यक्ष राहत खां ने कहा वर्ष 2022 मुरादाबाद के खिलाड़ियों के लिए नई उपलब्धियां लेकर आएगा। उन्होंने जीआईसी के मैदान पर मिठाई बांटकर बच्चो को खूब महनत करने के लिए प्रेरित किया। जिला हॉकी संघ के सचिव इकबाल खान ने बताया कि उक्त कैंप तीन जनवरी 2022 से तीन फरवरी 2022 तक बेंगलुरु में आयोजित होगा। 60 खिलाड़ियों के कैंप से 33 कोर ग्रुप खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed