फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Heat attacks children and elderly, patients in hospital increase, doctors say ORS is solution

Moradabad: गर्मी का बच्चों और बुजुर्गों पर वार, जिला अस्पताल में बढ़े मरीज, डॉक्टर बोले- ओआरएस है समाधान

Tue, 18 Jun 2024 11:30 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 11:30 AM IST
सार

मुरादाबाद में लू के थपेड़ों से सभी परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों में देखी जा रही है। वह लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी से बचने के लिए ओआरएस का लगातार इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
Moradabad: Heat attacks children and elderly, patients in hospital increase, doctors say ORS is solution
मुरादाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में भीषण गर्मी के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बुखार,उल्टी, दस्त से पीड़ित हो रहे हैं। गर्मी में बुखार 15 दिन तक नहीं जा रहा है। अस्पतालों में लगातार मरीज पहुंच रहे हैं। बच्चों में पेशाब कम आना, प्यास ज्यादा लगना और चिड़चिड़ेपन की समस्या हो रही है। 

विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी में ओआरएस हर समस्या का समाधान है। जिला अस्पताल में हर दिन औसतन 150 बच्चे ओपीडी में पहुंच रहे हैं। चूंकि सब लोग कमरे के तापमान को ठंडा नहीं रख सकते, इसलिए अपने शरीर का तापमान संतुलित रखें।
विज्ञापन


बच्चों को ताजे पानी से दिन में चार बार नहलाएं। बुजुर्ग भी यही तरीका अपनाएं। ऐसा नहीं कर सकते तो गीले कपड़े से शरीर को साफ करते रहें। खीरा, ककड़ी, तरबूज, खरबूजा आदि का खूब सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ पानी नहीं, बल्कि ओआरएस मिलाकर पीएं। शिकंजी भी बेहतर विकल्प है। इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होती है और नमक व चीनी का घोल होने के कारण इलेक्ट्रोलाइट्स संतुलित रहते हैं। 

डॉक्टरों ने धूप में बच्चों को लेकर निकलने से मना किया है। यदि जाना ही पड़े तो बच्चों के सिर को सूती कपड़े से ढक दें। 

इन दिनों बुखार, उल्टी, दस्त की समस्या बच्चों में आम है। गर्मी के कारण 15 दिन तक बुखार नहीं जा रहा है। दो साल से छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानी हो रही है। बच्चों के शरीर का तापमान ठंडा रखें। छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर बच्चों को इन परेशानियों से बचाया जा सकता है। - डॉ. शलभ अग्रवाल, बाल रोग विशेषज्ञ 


अस्पताल में बुखार, उल्टी, दस्त व अन्य परेशानी वाले 22 बच्चे भर्ती हैं। हम अभिभावकों को सलाह दे रहे हैं कि ओआरएस जरूर पिलाएं। शरीर में पानी की न होने दें और तापमान सामान्य रखें। हल्के और सूती कपड़े पहनाएं व बाहर लेकर जाने से बचें। जंक फूड बिल्कुल न खाने दें। - डॉ. राजेंद्र कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed