{"_id":"67aca3e19518d013a504acb2","slug":"moradabad-head-constable-dies-in-truck-collision-constable-injured-accident-near-zero-point-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: ट्रक की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत, सिपाही की हालत घायल, जीरो प्वाइंट के पास हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: ट्रक की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत, सिपाही की हालत घायल, जीरो प्वाइंट के पास हादसा
Wed, 12 Feb 2025 07:07 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 12 Feb 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाला राजकुमार
- फोटो : संवाद
कटघर थाना क्षेत्र में दलपतपुर जीरो प्वाइंट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार हेड कांस्टेबल राजकुमार की मौत जबकि सिपाही सिपाही मनोज कुमार घायल हो गया। दोनों पुलिस कर्मी रफातपुर गांव में शब ए बरात की तैयारियों का जायजा लेने के बाद थाने लौट रहे थे।
विज्ञापन
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल राजकुमार (40) बरेली जनपद के फरीदनगर थाना क्षेत्र के ददरूआ गांव निवासी थे। राज कुमार 2011 यूपी पुलिस में सिपाही पद पर तैनात हुए थे। पिछले दो साल से उनकी तैनाती कटघर थाने की काशीपुर तिराहा चौकी पर चल रही थी।
विज्ञापन
बुधवार सुबह राज कुमार अपने साथी सिपाही मनोज कुमार को बाइक से लेकर रफातपुर गांव में शब ए बरात की तैयारियों का जायजा लेने गए थे। बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे दोनों बाइक से थाने लौट रहे थे। कटघर क्षेत्र में दलपतपुर जीरो प्वाइंट के पास पाकबड़ा से रामपुर की ओर जा रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस हादसे में दोनों पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक चालक कुछ ही दूरी पर ट्रक खड़ा करने के बाद भाग गया। हादसे की जानकारी मिलने पर काशीपुर तिराहा पुलिस चौकी और थाने से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायलों को टीएमयू अस्पताल भिजवा दिया गया।
जहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल मनोज को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। मनोज कुमार उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद के लक्सर थाना क्षेत्र के सिमली निवासी हैं। हादसे में जान गंवाने वाले राज कुमार के परिवार में पत्नी सुनीता, दो बेटे और एक बेटी है।