फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Groom missing before leaving for wedding procession, police registered missing person

Moradabad: बरात जाने से पहले दूल्हा गायब, मेहमानों में छा गई उदासी, घर आए लोग युवक को खोजने में लगे

Mon, 16 Oct 2023 05:13 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 16 Oct 2023 05:13 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि लापता युवक का पता लगाया जा रहा है। युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। युवक के पिता ने बताया कि घर आए मेहमान भी बेटे को खोजने में लगे हुए हैं। 

विज्ञापन
Moradabad: Groom missing before leaving for wedding procession, police registered missing person
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलारी कोतवाली के सतारन गांव निवासी युवक अपनी बरात जाने से दो दिन पहले गायब हो गया। युवक के गायब होते ही उसकी शादी में मढ़े की दावत के दौरान घर में उदासी छा गई। परेशान पिता ने कोतवाली पहुंचकर बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

विज्ञापन


सतारन गांव निवासी गफ्फार अली के बेटे अफसर अली (22) वर्ष की बरात बरेली जिले के तहसील मीरगंज अंतर्गत ठिरियाखुर्द गांव जानी है। अफसर अली छह माह से दिल्ली में एक ठेकेदार के अधीन काम कर रहा है। गफ्फार अली के तीन बेटों में अफसर अली सबसे बड़ा है जबकि उससे छोटे दो बेटे शाहिद और मुशाहिद हैं।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार अफसर अली शनिवार शाम अपने छोटे भाई मुशाहिद से अपने पिता की बाइक की चाबी मांग रहा था। इस दौरान दोनों भाइयों में मामूली कहासुनी हो गई। थोड़ी देर बाद अफसर अली घर से निकलकर गायब हो गया और सोमवार तक नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर में अफसर अली के पिता गफ्फार अली सतारन गांव के प्रधान आसिफ मलिक के साथ कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की। गफ्फार अली के अनुसार 14 अक्टूबर की दोपहर बाद उसका बेटा किसी बात से नाराज होकर घर से चला गया।


इसके बाद नहीं लौटा है। तलाशने पर भी कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। घर पर मेहमान पहुंच गए हैं लेकिन खुशी की बजाए उदासी छाई हुई है। बरात जाने से ठीक दो दिन पहले अफसर अली के अचानक घर से लापता हो जाने पर ग्रामीण दबी जुबान में तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed