फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Grandson jumped and fell road after being hit by car, died front grandparents

मुरादाबाद: कार की टक्कर लगने के बाद उछलकर सड़क पर गिरा पोता, दादा-दादी के सामने तोड़ दिया दम

Wed, 25 Oct 2023 08:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 25 Oct 2023 08:12 PM IST
सार

संभल जनपद के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के सराय ज्वालापुरी निवासी किसान सुरेश पाल पत्नी माया देवी और पोते शिवम के साथ काशीपुर रिश्तेदार के घर गए थे। वापस घर आने के दौरान मूंढापांडे क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे हादसा हो गया।

विज्ञापन
Moradabad: Grandson jumped and fell road after being hit by car, died front grandparents
मुरादाबाद सड़क हादसे में युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूंढापांडे थाना क्षेत्र में पराग फैक्टरी के सामने कार ने बाइक में मारी टक्कर मूंढापांडे थाना क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर दलपतपुर में पराग दुग्ध फैक्टरी के सामने बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पोते की मौत हो गई जबकि उसके दादा और दादी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे के समय तीनों रिश्तेदारी से बाइक से लौट रहे थे। संभल जनपद के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के सराय ज्वालापुरी निवासी किसान सुरेश पाल सिंह अपनी पत्नी माया देवी और 16 वर्षीय पोते शिवम के साथ काशीपुर रिश्तेदार के घर गए थे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह दंपती और उनका पोता बाइक से घर लौट रहा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे इनकी बाइक मूंढापांडे क्षेत्र में दलपतपुर में पराग फैक्टरी के सामने से गुजर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में सुरेशपाल, उनकी पत्नी माया देवी और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाने के साथ ही परिजनों को सौंप दे दी गई। जिला अस्पताल में शिवम को मृत घोषित कर दिया जबकि किसान और उसकी पत्नी की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कार और चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed