{"_id":"65115bb697211f1c750d499b","slug":"moradabad-girl-molested-in-mundhapande-clothes-torn-when-she-protested-case-against-two-people-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: मूंढापांडे में दबंगों ने की युवती के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर कपड़े फाड़े, दो लोगों के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: मूंढापांडे में दबंगों ने की युवती के साथ छेड़खानी, विरोध करने पर कपड़े फाड़े, दो लोगों के खिलाफ केस
Mon, 25 Sep 2023 03:37 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 25 Sep 2023 03:37 PM IST
सार
थानाध्यक्ष दीपक मलिक ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मूंढापांडे में दबंगों ने भाई की ससुराल जा रही युवती से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर युवती के कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवती को बचाया। आरोप है कि दबंग धमकी देते हुए भाग निकले। इस मामले में मूंढापांडे की पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव रहने वाली युवती शनिवार शाम साढ़े चार बजे पैदल अपने भाई की ससुराल जा रही थी। आरोप है कि नईम तथा महमूद ने रास्ते में अश्लील हरकत करते हुए युवती को पकड़ लिया। दोनों ने युवती के साथ छेड़खानी की। विरोध के दौरान दबंगों ने युवती के कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन
शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके पर आए तो दोनों धमकी देते हुए भाग गए। युवती की मां का कहना है कि पहले की आरोपी उसकी बेटी का पीछा करते थे और अश्लील हरकत भी कर चुके हैं, लेकिन लोकलाज के चलते उसने केस दर्ज नहीं कराया था।
विज्ञापन
इस मामले में थानाध्यक्ष दीपक मलिक ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर दोनों आरोपियों के खिलाफ छेड़खानी और धमकी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।