फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Girl kidnapped before marriage, case against three accused, cash and jewelery also taken away

Moradabad: निकाह से पहले युवती का अपहरण, तीन आरोपियों के खिलाफ केस, नकदी-जेवर भी ले गए साथ

Sun, 14 Apr 2024 01:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 14 Apr 2024 01:09 PM IST
विज्ञापन
Moradabad: Girl kidnapped before marriage, case against three accused, cash and jewelery also taken away
पुलिस गश्त के दौरान - फोटो : संवाद

कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव में निकाह से पांच दिन पहले युवती का अपहरण हो गया। युवती की 14 अप्रैल यानी रविवार को बरात आनी है। शनिवार को युवती की मां ने थाने पहुंचकर तीन आरोपियों के खिलाफ बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन


कुंदरकी थाने में महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि नौ अप्रैल को गांव का ही अरबाज उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया। इसमें गांव के ही इकबाल और इरशाद ने उसकी मदद की। महिला ने बताया कि 14 अप्रैल को उसकी बेटी की शादी है।
विज्ञापन


आरोपियों के बहकावे में आकर युवती अपने साथ नकदी और शादी के लिए खरीदे गए जेवर भी लेकर चली गई। महिला ने कहा कि काफी तलाश के बाद भी जब बेटी का पता नहीं चला तो वह थाने आई।  इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि तीन आरोपियों ले खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ा

भोजपुर क्षेत्र के गांव मनकुआ मकसूदपुर निवासी नबिया हुसैन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में वर पक्ष पर रिश्ता तोड़ने का आरोप लगाया है। नाबिया ने बताया कि उसने करीब एक वर्ष पहले अपनी बेटी का रिश्ता उधम सिंह नगर जिले के थाना कुंडा क्षेत्र के गांव लालपुर बक्सौर निवासी रईस से तय किया था।



उसने अपनी बेटी की शादी को लेकर सामान भी दिया था साथ ही शादी की तारीख भी तय हो गई थी। नाबिया का आरोप है कि अब रईस, उसका भाई आसिफ व जावेद और बहन नसरीन व शमा दहेज में बोलेरो कार और 15 लाख की नकदी की मांग कर रहे है।

वहीं मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने रिश्ता तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने रईस सहित उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed