{"_id":"5fe1af686c6ed21d634003dd","slug":"moradabad-girl-accuses-a-man-and-his-friends-for-allegedly-harassing-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: फोन पर युवक से बात करती थी युवती, अब लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: फोन पर युवक से बात करती थी युवती, अब लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
Tue, 22 Dec 2020 02:03 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 22 Dec 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एक युवक और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही युवती का कहना है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
सिविल लाइंस क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती निजी अस्पताल में नौकरी करती है। उसने सोमवार को एसएसपी कार्यालय में एक प्रार्थना पत्र दिया, जिसमें उसने बताया कि एक युवक उससे फोन पर बात करता था। वह अस्पताल में भी उससे कई बार मिलने के लिए आया।
विज्ञापन
एक दिन आरोपी युवक उसके लिए खाना लेकर अस्पताल पहुंचा। तब उसके साथ उसके दो दोस्त भी थे। खाना खाने के बाद युवती बेहोश हो गई थी। आरोप है कि युवक और उसके दोस्तों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
होश आने पर युवती ने इसका विरोध किया और पुलिस कार्रवाई करने की बात कही तो युवक निकाह करने के लिए तैयार हो गया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार उसे ब्लैकमेल भी किया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।