फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Ganesh pandals made theme of Chandrayaan-3, Ganesh Utsav celebrated city

मुरादाबाद: चंद्रयान-3 की थीम पर बनाए गए गणेश पंडाल, शहरभर में ढोल नगाड़े की गूंज, जमकर उड़ा अबीर-गुलाल

Sun, 24 Sep 2023 12:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 24 Sep 2023 12:08 PM IST
सार

शहर में विभिन्न जगहों पर गणेश उत्सव की धूम रही। सुबह से शाम तक गजानन की पूजा-अर्चन की गई। गणेश चतुर्थी पर विधि विधान से स्थापित किए गणेश पंडाल में इस बार चंद्रयान 3 का मॉडल भी प्रदर्शित किया गया।

विज्ञापन
Moradabad: Ganesh pandals made theme of Chandrayaan-3, Ganesh Utsav celebrated city
मुरादाबाद के गणेश पंडाल में लगा चंद्रयान का मॉडल - फोटो : संवाद

विस्तार

गणेश चतुर्थी पर विधि विधान से स्थापित किए गए गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन ढोल-नगाड़ों की धुन पर किया गया। शहर की लगभग सभी कॉलोनियों से विसर्जन यात्राएं निकलीं। डीजे पर बजते सुरीले भजनों पर श्रद्धालुओं ने खूब नृत्य किया। रंग-गुलाल से सभी श्रद्धालु सराबोर नजर आए।

विज्ञापन


इस बार शहर में कई जगहों पर चंद्रयान-3 की थीम पर गणेश पंडाल बनाए गए थे। इन पंडालों में चंद्रयान का मॉडल प्रदर्शित किया गया था। रामगंगा नदी पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा अर्चना कर भगवान श्री गणेश महाराज की मूर्ति का विसर्जन किया। श्रद्धालुओं द्वारा लगाए गए गणपति बप्पा के जयकारों से नगर का वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन


नवीन नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी गणपति महोत्सव की काफी धूम रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बप्पा की पूजन आरती और कीर्तन किया। शनिवार को सुबह पूजन और हवन के बाद नाचते गाते हुए बप्पा की प्रतिमा को विसर्जित किया और अगले बरस वापस आने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सूरज सक्सेना, निखिल, अनमोल, संजय, मंजू सक्सेना, नमिता, सीमा, नीलू, आदि लोग मौजूद रहे। गहोई वैश्य सभा की ओर से सुबह गणेश भगवान का श्रृंगार पूजा पंडित ग्रीस कुमार ने की। मुख्य यजमान रामेश्वर प्रसाद गुप्ता, हरिओम गुप्ता रहे।

सभी सदस्यों ने हवन किया और फिर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद विसर्जन यात्रा निकाली गई। श्री सर्राफा कमेटी मंडी चौक द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद विसर्जन यात्रा का स्वागत फूल बारिश कर किया गया। इस दौरान संदीप सिंघल, अमित गुप्ता, रघुवीर प्रसाद, नवीन रस्तोगी, प्रदीप अग्रवाल, नितिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

श्री सराफा कमेटी बाजार गंज की ओर से भी विसर्जन यात्रा निकाली गई। रंग-गुलाल से पूरा वातावरण रंगीन हो गया। भगवान गणेश के जयकारे गूंजने लगे। कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इस दौरान सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

गुड़िया मोहल्ला से कश्यप सभा द्वारा विसर्जन यात्रा निकाली। श्रद्धालु ट्राॅली में भगवान गणेश की प्रतिमा को रखकर निकले। पीछे डीजे पर बजते भजनों पर सभी श्रद्धालु खूब झूमे। महिलाओं और बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वहीं कुछ श्रद्धालु स्कूटी और बाइकों से भी गणेश प्रतिमाओं को लेकर विसर्जन के लिए गए। आदर्श कालोनी से गणेश विसर्जन शोभायात्रा को गुब्बारों से सजाया गया था।

रामगंगा नदी पर रहा मेले जैसा माहौल

सभी कॉलोनियों से श्रद्धालु सीएल गुप्ता नेत्र संस्थान के पास रामगंगा नदी पर गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन करने के लिए पहुंचे। इससे नदी के किनारे मेले जैसा माहौल बन गया। श्रद्धालु प्रतिमाओं को सिर पर रखकर नदी किनारे पहुंचे। वहां पर गणपति बप्पा का विधि विधान से पूजन किया गया। उनकी आरती उतारी गई। भगवान गणेश से सुख-सौहार्द की प्रार्थना की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed