फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Fraud of rice export... Exporter cheated of Rs 30 lakh, threatening on asking for money

Moradabad: चावल के निर्यात का झांसा... निर्यातक से 30 लाख की धोखाधड़ी, रकम मांगने पर दे रहा धमकी

Tue, 18 Feb 2025 07:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Feb 2025 07:30 PM IST
सार

मुरादाबाद में एक चावल निर्यातक ने अंबाला के निर्यातक के खिलाफ 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि झांसा देकर पैसे लिए और अब वापस मांगने पर धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Moradabad: Fraud of rice export... Exporter cheated of Rs 30 lakh, threatening on asking for money
चावल कारोबारी - फोटो : Istock

विस्तार

मुरादाबाद के एक चावल निर्यातक ने नागफनी थाने में अंबाला के अन्य निर्यातक के खिलाफ 30 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि अंबाला के निर्यातक ने झांसा देकर पैसे लिया। अब पैसे वापस मांगने पर धमकी दे रहा है।

विज्ञापन


पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मैसर्स एशिया हाउस डिप्टीगज गोल कोठी एलएलएम राशन कार्ड ऑफिस निवासी सैय्यद अशरफ अली ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि छह माह पहले अंबाला सिटी जग्गी गार्डन निवासी राजीव कुमार आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने खुद को मैसर्स स्टैंडर्ड एंड रिचर फर्म का मालिक बताया था। उन्होंने खुद को बड़ा व्यापारी बताते हुए बैंक का लेटर ऑफ क्रेडिट दिखाया। 500 मीट्रिक टन चावल निर्यात करने की बात कही। उन्होंने बताया कि इस कारोबार में लाभ मिलने पर दोनों को 50-50 प्रतिशत का हिस्सा मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि 500 मीट्रिक टन चावल का निर्यात 970 डाॅलर प्रति मीट्रिक टन के हिसाब से किया जाएगा। इसमें दोनों को 100-100 डालर मिलेंगे। राजीव के कहने पर अशरफ अली ने स्टैंडर्ड एंड रिचर के यूको बैंक सिविल लाइन अंबाला सिटी (एचआर) के खाते में अलग-अलग तिथियों में कुल 30 लाख रुपये ट्रांसफर किया।


काफी तगादा करने पर अंबाला के निर्यातक ने 24 सितंबर 2024 को 27 लाख का चेक दिया। बैंक में वह चेक बाउंस हो गया। आरोप है कि अब पैसे मांगने पर राजीव कुमार गाली गलौज करते हुए पैसे देने से इन्कार कर रहा है। इस मामले में पुलिस ने राजीव कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed