{"_id":"663bb995bc6ff4ffa70240d2","slug":"moradabad-forced-marriage-with-minor-girl-groom-and-his-mother-arrested-sent-to-jail-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: नाबालिग लड़की से की जबरन शादी, दूल्हा और उसकी मां गिरफ्तार, भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: नाबालिग लड़की से की जबरन शादी, दूल्हा और उसकी मां गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Thu, 09 May 2024 08:11 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 09 May 2024 08:11 AM IST
सार
मुरादाबाद पुलिस ने नाबालिग से शादी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उसकी मां के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
शादी का सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नागफनी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से शादी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दूल्हा और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। नागफनी थाना क्षेत्र की रहने वाली पंद्रह वर्षीय किशोरी की मां सात मई को जरूरी काम से चक्कर की मिलक स्थित रिश्तेदारी में गई थी।
विज्ञापन
इसी बीच नागफनी के नवाबपुरा निवासी योगेश कुमार उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से ले गया। घर लौटने पर बेटी को घर में नहीं पाया। जानकारी मिलने पर पता चला कि योगेश कुमार उसकी बेटी को अपने साथ ले गया है। पुलिस एक मंदिर पर पहुंची।
विज्ञापन
वहां योगेश नाबालिग लड़की के साथ शादी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी योगेश व उसकी मां रेखा को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन