फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Five including brother and sister died due to fever, nine dengue patients found

मुरादाबाद में जानलेवा बीमारी: बुखार से भाई-बहन समेत पांच की मौत, डेंगू के नौ मरीज मिले, गांवों में स्थिति खराब

Tue, 26 Sep 2023 01:08 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Sep 2023 01:08 PM IST
सार

मुरादाबाद में बुखार से पीड़ित मरीजों की जान जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग शिविर लगाने की बात कह रहा है लेकिन गांवों में कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है।

विज्ञापन
Moradabad: Five including brother and sister died due to fever, nine dengue patients found
जिला अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में जानलेवा बुखार ने पांच और लोगों को शिकार बना लिया है। ठाकुरद्वारा में मोहल्ला जाटवान निवासी हरबंस सिंह (65) और उनकी बहन वीरवती देवी (55) की बुखार से मौत हो गई। दोनों को छह दिन से बुखार था। उन्हें पहले मुरादाबाद व फिर काशीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


हरबंस के बेटे बिट्टू व वीरवती के बेटे पवन ने बताया कि दोनों को जांच के बाद डॉक्टरों ने डेंगू बताया था। लगातार प्लेटलेट्स कम होने और हालत में सुधार ने होने पर दोनों को रविवार रात देहरादून के जॉलीग्रांट अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा में अब तक बुखार व डेंगू से 13 लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर मैनाठेर गांव निवासी शाने आलम (8) को पांच दिन पहले बुखार आया था। सामान्य बुखार मानकर परिजनों ने झोलाछाप से इलाज कराया। हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। मैनाठेर में ही मेहंदी हसन की पत्नी शहनाज बेगम (55) को चार दिन पहले बुखार आया था। महिला का गांव में इलाज कराया गया लेकिन रविवार को उनकी मौत हो गई।

कुंदरकी के मोहनपुर गांव में बुखार पीड़ित महिला अफरोज जहां (45) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक महिला को पांच दिन से बुखार था। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

डेंगू के ज्यादातर मरीज अस्पताल में भर्ती

पिछले तीन दिन में डेंगू के जो मरीज मिले हैं उनमें से ज्यादातर अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं सोमवार को नौ लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। अब जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 369 हो गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम रवाना, दयानाथपुर, अब्दुल्लापुर लैदा, सरकड़ा परम, मानपुर पट्टी, गतौरा में शिविर लगाया गया है। 



इसके अलावा ठिरियादेन, चिड़ियाठेर, गुरेर, बीजना, अगवानपुर व शहर में शिविर लगाकर 1200 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। डॉ. श्रीवास्तव का कहना है कि यदि किसी को डेंगू व बुखार के लक्षण हैं तो वह 0591-2411224 पर कॉल करके जानकारी दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed