फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Firing on victim going to meet lawyer, former block pramukh Lalit Kaushik in jail accused

Moradabad: वकील से मिलने जा रही दुष्कर्म पीड़िता पर फायरिंग, जेल में बंद पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक पर आरोप

Sat, 14 Jun 2025 08:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 14 Jun 2025 08:10 PM IST
सार

मुरादाबाद में वकील से मिलने जा रहे दुष्कर्म पीड़िता पर फायरिंग कर दी गई। माैके पर ई रिक्शा चालक और अन्य बाइक सवार छर्रे लगने से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Moradabad: Firing on victim going to meet lawyer, former block pramukh Lalit Kaushik in jail accused
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जेल में बंद मूंढापांडे के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। घटना के समय पीड़िता अपनी मां और भाई के साथ ई रिक्शा में सवार होकर गुलाबबाड़ी क्षेत्र में जा रही थी। दिन दहाड़े हुई इस घटना में ई रिक्शा चालक और एक बाइक सवार भी छर्रे लगने से घायल हो गए।

विज्ञापन


पुलिस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मझोला क्षेत्र में रहने वाली महिला ने नौ अप्रैल 2023 को सिविल लाइंस थाने में दीन दयाल नगर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इसमें महिला ने आरोप लगाया कि ललित कौशिक ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी ललित कौशिक वर्तमान में बलरामपुर जेल में बंद है। दुष्कर्म केस की सुनवाई कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने केस के संबंध में वकील से बातचीत करने कचहरी आई थी। उसके साथ मां और भाई भी मौजूद थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पीड़िता अपनी मां और भाई के साथ गुलाबबाड़ी क्षेत्र में रिश्तेदारी में जा रही थी। इसी बीच बाइक सवार तीन बदमाश आ गए।

आरोपियों ने पीड़िता पर फायरिंग शुरू कर दी। पीड़िता के पीठ में गोली लगी है। इस फायरिंग में ई रिक्शा चालक और एक बाइक सवार भी घायल हुआ है। दिनदहाड़े हुई घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बाइक दौड़ाकर रामगंगा रेलवे पुल के नीचे से गुलाबबाड़ी चुंगी की ओर भाग गए।


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को जिला अस्पताल भिजवा दिया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed