फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: firing on dispute over boundary, two dead

मुरादाबाद : मेड़ को लेकर विवाद में चली गोली, दो लोगों की मौत

Thu, 05 Nov 2020 08:07 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 05 Nov 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
Moradabad: firing on dispute over boundary, two dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

गुन्नौर कोतवाली के गांव रसूलपुर में मेड़ को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। फायरिंग में दोनों पक्षों के दो लोगों की मौत हो गई। घटना से पुलिस में हड़कंप मचा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव सीएचसी भिजवा दिए हैं और गांव में पुलिस को तैनात कर दिया है। दोनों मृतक मुमेरे फुफेरे भाई हैं। 

विज्ञापन


गांव रसूलपुर निवासी बाबूराम और राम अवतार दोनों भाई हैं। दोनों के खेतों की एक ही मेढ़ है। दोनों के बीच पेड़ पर खड़े पेड़ों को लेकर विवाद चला आ रहा था। गुरुवार की शाम करीब छह बजे खेत पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। पहले जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। इसमें एक गोली राम अवतार के सीने के नीचे बाई ओर लगी।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर से चली गोली बाबूराम की ठोडी के नीचे लगी। गोली लगते ही भगदड़ मच गई। दोनों को सीएचसी गुन्नौर लाया गया, वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिजनों में कोहराम मचा है। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि मेड़ को लेकर विवाद में मारपीट के बाद फायरिंग हुई है। राम अवतार की गोली लगने से मौत हो हुई, जबकि बाबूराम की पिटाई के बाद व धारदार हथियार लगने के बाद मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed