फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Farmers gheraoed Divisional Commissioner office, asked solve problems

मुरादाबाद: किसानों ने मंडलायुक्त कार्यालय का घेराव किया, समस्याओं का समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Wed, 23 Aug 2023 01:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 23 Aug 2023 01:19 AM IST
सार

किसानों ने कहा कि सरकार ने एक मार्च से किसानों को फ्री बिजली देने की बात कही थी। कहा कि समस्याओं का समाधान तीन सितंबर तक नहीं किया गया तो चार सितंबर से आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरेंगे।

विज्ञापन
Moradabad: Farmers gheraoed Divisional Commissioner office, asked solve problems
मुरादाबाद में प्रदर्शन करते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाकियू असली ने ट्रैक्टर के साथ जुलूस निकालकर मंडलायुक्त कार्यालय का घंटों घेराव किया। आरोप लगाया कि एक लाख 60 हजार तक ऋण लेने पर बैंक किसानों की जमीन बंधक बना रहे हैं। किसान छुट्टा पशु और गन्ना मूल्य को लेकर पहले से परेशान हैं। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह के आह्वान पर संगठन के लोग आंबेडकर पार्क से जुलूस के रूप में ट्रैक्टर के साथ मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से मंडलायुक्त कार्यालय का गेट बंद कर दिया था। इस दौरान भाकियू असली के अध्यक्ष ने गेट पर खड़ा होकर भाषण देना शुरू किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरबीआई ने बैंकों से एक लाख 60 हजार रुपये तक के ऋण लेने पर किसानों की जमीन बंधक नहीं बनाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए किसान क्रेडिट कार्ड बनवाएंगे लेकिन बैंक नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। रिजर्व बैंक ने ग्राहकों का नाम सार्वजनिक नहीं करने के भी निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋण की अदायगी न करने पर छोटे-छोटे किसानों के घरों पर भी नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। ऐसे बैंकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें कलक्ट्रेट में बांध दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चीनी मीलों को समय से शुरू किया जाए।

किसान को जबरदस्ती नैनो यूरिया न दिया जाए। बड़े क्रय केंद्र के प्लेटफार्म बड़े किए जाएं तथा छोटे क्रय केंद्रों पर 22 क्विंटल से कम गन्ना पर्ची न बने। कहा कि पूरे मंडल में वीनस शुगर मिल संभल पर किसानों के गन्ना का सबसे अधिक बकाया है। बार बार शिकायत के बावजूद मिल भुगतान नहीं कर सकी।

मोदी सरकार चुनाव के दौरान वादा करती है कि फसलों की उत्पादन लागत में 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर भाव तय किए जाएंगे। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गन्ने का मूल्य 450 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। कहा कि ट्यूबवेल पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।

जबकि, प्रदेश सरकार ने ऐलान किया था कि एक मार्च 23 से किसानों को फ्री बिजली दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान तीन सितंबर तक नहीं किया गया तो किसान चार सितंबर को आंदोलन के लिए सड़कों पर उतरेंगे।


इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ एक प्रतिनिधिमंडल से मंडलायुक्त से प्रत्येक बिंदु पर बातचीत की। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष सहित चौधरी डूंगर सिंह, चौधरी महक सिंह, चौधरी दर्शन सिंह सतीश विश्नोई, अरविंद विश्नोई, पुष्पेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, ऋषभ चौधरी सहित काफी संख्या में किसान मौजूद थे।

जुलूस के चलते लगा देर तक जाम

जुलूस निकालने पर यातायात पुलिस ने कुछ देर के लिए पीलीकोठी पर वाहनों को रोक दिया था। जुलूस के जाने के बाद मंडलायुक्त कार्यालय के तरफ जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। इस कारण पीलीकोठी, सिविल लाइंस से लेकर फव्वारा चौराहा तक जाम लग गया। पुलिस की सक्रियता के बावजूद डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed