फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Fake liquor sold at government shops in UP, factory built in a closed bee farm

Moradabad: यूपी के सरकारी दुकानों पर बेची नकली शराब, बंद मधुमक्खी फार्म में बनाई फैक्टरी, प्रभावशाली लोग शामिल

Fri, 07 Mar 2025 12:28 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कांठ(मुरादाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, कांठ(मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 07 Mar 2025 12:28 PM IST
सार

कांठ पुलिस ने बंद पड़े मधुमक्खी पालन फार्म में नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी। माैके से भारी मात्रा में शराब व उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फैक्टरी से बनी नकली शराब को ब्रांडेड बोतलों में पैक कर सरकारी दुकानों के जरिए बेचा जा रहा था।

विज्ञापन
Moradabad: Fake liquor sold at government shops in UP, factory built in a closed bee farm
मुरादाबाद में पकड़ी गई नकली शराब फैक्टरी - फोटो : संवाद

विस्तार

कांठ क्षेत्र में बंद पड़े मधुमक्खी पालन फाॅर्म में नकली अंग्रेजी शराब बनाने की फैक्टरी को पुलिस ने पकड़ा। पुलिस को भारी मात्रा में नकली शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद मिले। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से भाग निकले। पूछताछ में पता चला कि शराब तैयार कर ब्रांडेड कंपनी की बोतलों में भरकर मुरादाबाद समेत प्रदेश के अन्य जनपदों में सरकारी दुकानों से बेचा जा रहा था।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कांठ पुलिस कांवड़ मार्ग स्थित बंद पड़े मधुमक्खी पालन फार्म में छापा मारा। फाॅर्म के अंदर स्थित बड़े हॉल का गेट बंद होने के कारण उसे तुड़वा कर पुलिस अंदर दाखिल हुई। यहां मौके पर एक युवक अंदर शराब की बोतलों की पैकिंग करते हुए मिला, जबकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसके अन्य साथी कार से भाग गए। 

विज्ञापन

Moradabad: Fake liquor sold at government shops in UP, factory built in a closed bee farm
मुरादाबाद में पकड़ी गई नकली शराब फैक्टरी - फोटो : संवाद

इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि यहां फैक्टरी को अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था और एक कई ब्रांडेड कंपनी के नाम से नकली अंग्रेजी शराब बनाने का धंधा चल रहा था। नकली शराब बनाने की फैक्टरी मिलने की सूचना मिलने एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी रणविजय सिंह, एसडीएम संत दास पंवार, सीओ अपेक्षा निम्बाडिया सहित आबकारी विभाग की कई टीम भी मौके पर पहुंच गई।

घंटों तक चली जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मौके से पकड़े गए युवक को हिरासत में लेते हुए फैक्टरी से भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब, शराब बनाने के उपकरण, बड़ी संख्या में खाली बोतलें, नामचीन कंपनी के लोगो, रैपर, मशीन सहित अन्य सामान को कब्जे में ले लिया। 

साथ ही फैक्टरी और मधुमक्खी पालन फाॅर्म को भी सील कर दिया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में पता चला कि यहां लंबे समय से शराब तैयारी की जा रही थी। शराब तैयार होने के बाद उसे बोतलों में पैक करके सरकारी दुकानों पर भेज दिया जाता था। इसके बाद असली की तरह की दुकानों से शराब बेची जा रही थी।

Moradabad: Fake liquor sold at government shops in UP, factory built in a closed bee farm
मुरादाबाद में पकड़ी गई नकली शराब फैक्टरी - फोटो : संवाद

कई जिलों से जुड़े हैं तार, पूछताछ में बड़े नाम आए सामने
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी से पूछताछ में पता चला कि यहां शराब बनाने के बाद उसे मुरादाबाद के अलावा दूसरे जिलों में भी बेचा जाता था। सरकारी दुकानों से ही बेचने के कारण लोग आसानी से खरीदकर ले जा रहे हैं। इस गिरोह में कई बड़े नाम भी सामने आए हैं। इसके अलावा सरकारी दुकानों के सेल्समैन भी शामिल हैं। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह का कहना है कि इस मामले के तार कई जिलों से जुड़े हैं। पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन

Moradabad: Fake liquor sold at government shops in UP, factory built in a closed bee farm
मुरादाबाद में पकड़ी गई नकली शराब फैक्टरी - फोटो : संवाद

पांच माह पूर्व पांच लोगों की हाे चुकी है माैत
पिछले साल सितंबर माह में मझोला क्षेत्र में कच्ची शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। यह सभी लोग सिविल लाइंस के आदर्श कॉलोनी में शराब पीने के बाद अपने अपने घर लौटे थे। 15 सितंबर को चंद्रपाल सैनी, 16 को विक्की, महेश की मौत हुई जबकि 17 सितंबर को सुंदरपाल, और संदीप उर्फ दीपू की मौत हो गई थी। पांचों के शवों का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने दावा किया था कि इनकी मौत शराब पीने से नहीं हुई।

Moradabad: Fake liquor sold at government shops in UP, factory built in a closed bee farm
मुरादाबाद में पकड़ी गई नकली शराब फैक्टरी - फोटो : संवाद
होली पर शराब खपाने की थी तैयारी
पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद के कई जगहों पवर दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीमों के हाथ कुछ अन्य लोग भी लगे हैं। उनसे पूछताछ पर पता चला कि होली पर शराब खपाने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed