फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Encounter in Bhojpur area; accused of cow slaughter shot; search continues for others

Moradabad: भोजपुर इलाके में मुठभेड़, गोकशी के आरोपी को लगी गोली, अन्य की तलाश जारी

Tue, 24 Feb 2026 02:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 24 Feb 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
Moradabad: Encounter in Bhojpur area; accused of cow slaughter shot; search continues for others
पाकबड़ा में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया आरोपी - फोटो : संवाद

भोजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात पुलिस की गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक आरोपी कमर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जबकि छह अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में घायल आरोपी कमर समेत छह नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात भोजपुर क्षेत्र के गुलाबबाडी के जंगल में सात लोग गोकशी कर रहे थे।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें भोजपुर के गुलाबबाड़ी निवासी कमर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। उससे पूछताछ में पता चला कि मौके से भागने वालों में भोजपुर के गुलाबबाड़ी निवासी भूरा, इकरार, नसीम उर्फ नद्दू, हाजी वसीम और भोजपुर के जामा मस्जिद निवासी हाजी जसीम और एक अन्य आरोपी था। मंगलवार की शाम कमर को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed