फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Electrocution occurred in the pandal of Bharat Jodo Nyay Yatra, seven workers got burnt, one died

Moradabad: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पंडाल में उतरा करंट, जनसभा खत्म होने के बाद सात मजदूर झुलसे, एक की मौत

Sun, 25 Feb 2024 09:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 09:54 AM IST
सार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा खत्म होने के बाद पंडाल को खाेल रहे मजूदरों को करंट लग गया। इसमें एक की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन
Moradabad: Electrocution occurred in the pandal of Bharat Jodo Nyay Yatra, seven workers got burnt, one died
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघर के जीरो प्वाइंट के पास भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के लिए बनाए गए पंडाल में शनिवार शाम करंट उतर आया। जिसमें आठ मजदूर झुलस गए। हादसे के समय मजदूर पंडाल समेट कर अगले शहर जाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस झुलसे मजदूरों को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां एक मजदूर नरेश तुरी(40) की मौत हो गई।

विज्ञापन


वह झारखंड के चतरा जनपद के सिमरिया थाना क्षेत्र के शीला गांव निवासी था। मुरादाबाद में शनिवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए थे। यात्रा में शामिल होने के लिए एक दिन पहले ही कार्यकर्ता और पदाधिकारी मुरादाबाद में पहुंच गए थे। जिसके लिए कटघर क्षेत्र में जीरो प्वाइंट के पास पंडाल बनाया गया था।
विज्ञापन


यहां कार्यकर्ता, पदाधिकारी और टीम में शामिल अन्य लोग यहां रुके थे। राहुल गांधी और प्रियंका मुरादाबाद में पहुंचने से पहले जीरो प्वाइंट पर बनाए गए पंडाल पर रुके थे। इसके बाद यात्रा आगे के लिए रवाना हुई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे भारत जोड़ो न्याय यात्रा अमरोहा के लिए रवाना हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जगह जगह लगाए गए पंडाल और टेंट हटाने का कार्य किया जा रहा था। जीरो प्वाइंट पर झारखंड के मजदूर पंडाल हटा रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे पंडाल हटाते समय लोहे की रॉड वहां से गुजर रही बिजली लाइन से टकरा गई। पंडाल में करंट उतर गया। जिसमें आठ मजदूर झुलस गए।

इससे पंडाल में भगदड़ मच गई। इस हादसे में आठ मजदूर झुलस गए। जबकि कुछ मजदूर बाल बाल बच गए। इस हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और बिजली सप्लाई बंद करने के बाद झुलसे नरेश तुरी, छोटू तुरी, अशोक यादव, लक्ष्मी कुमार सिंह, लालूतुरी, धनश्याम कुमार तुरी, सकलदीप तुरी झुलस गए।

सभी मजदूर झारखंड के चतरा जनपद के सिमरिया थाना क्षेत्र के शीला गांव निवासी हैं। इन्हें काशीपुर तिराहा स्थित सनराइज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी मिलने पर काशीपुर तिराहा चौकी इंचार्ज ओम शुक्ला अस्पताल पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर नरेश तुरी और छोटू तुरी को फोटोन अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने नरेश को मृत घोषित कर दिया है।


हादसे की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों को हालचाल जाना। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि पंडाल हटाते समय हादसा हुआ था। करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि सात झुलस गए हैं। झुलसे लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed