फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Eight month old girl died due to fever in Agwanpur, third in ten died

मुरादाबाद: अगवानपुर में बुखार से आठ महीने की बच्ची की मौत, दस तीन में तीसरी जान जाने से विभाग में मचा हड़कंप

Mon, 28 Aug 2023 02:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 28 Aug 2023 02:36 PM IST
सार

अगवानपुर में इन दिनों लोगों को लगातार बुखार आ रहा है। इससे उनकी हालत और बिगड़ रही है। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची है। 

विज्ञापन
Moradabad: Eight month old girl died due to fever in Agwanpur, third in ten died
मुरादाबाद का जिला चिकित्सालय - फोटो : ani

विस्तार

अगवानपुर नगर पंचायत में 10 दिन में बुखार से तीसरी मौत हो गई। बीते दिवस आठ महीने की बच्ची नूफ ने दम तोड़ दिया। इससे पहले 15 वर्षीय बालक और एक महिला की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। अब तक कस्बे में जांच शिविर नहीं लगाया गया है।

विज्ञापन


मोहल्ला निहारियान निवासी मोहम्मद राशिद बाजारों में मसालों का फड़ लगाते हैं। परिवार में पत्नी नाजिश, बेटे कासिफ व रक्सान के अलावा आठ महीने की बेटी नूफ थी। राशिद के अनुसार बृहस्पतिवार को बेटी को बुखार आया था। उन्होंने एक स्थानीय झोलाछाप डॉक्टर से दवाई ली।
विज्ञापन


झोलाछाप की दवाई से उसकी सेहत में फर्क नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने मुरादाबाद में एक बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाया। डॉक्टर ने बच्ची को आईसीयू में भर्ती कर लिया। रविवार सुबह दस बजे बच्ची को अचानक खून की उल्टी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के शोर मचाने पर स्टाफ जमा हो गया। स्टाफ ने बच्ची की जान बचाने का प्रयास किया लेकिन विफल रहा। बच्ची की मौत से परिवार में गम का माहौल है। कस्बे के लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को शिविर लगाकर लोगों की जांच करनी चाहिए।

झोलाछाप डॉ. समीर के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज

थाना मझोला क्षेत्र गांव डिंडौरा में पुलिस अकादमी के ग्रास कटर मनोज की इलाज के दौरान मौत के मामले में झोलाछाप डॉ. समीर पर दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक मुकदमा परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ है। जिसमें कहा गया है कि आरोपी मरीज की मौत के बाद उसके शव को बाइक पर रखकर घर के बाहर छोड़ गया था।

शव के पैर घिसटने के कारण अगुंलियों के नाखून भी उतर गए थे। दूसरा मुकदमा डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल की तहरीर पर दर्ज किया गया है। इसमें बिना पंजीकरण व डिग्री के क्लीनिक चलाने के आरोप में कार्रवाई की गई है।



छोलाझाप के इलाज से मौत के बाद गांव डिंडौरा, उत्तमपुर बहलोलपुर व खदाना में स्वास्थ्य विभाग छोलाझापों के क्लीनिक व लैब सील किए थे। डिप्टी सीएमओ की तहरीर पर दो निजी पैथोलॉजी लैब संचालकों व फर्जी डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ अर्पित कपूर ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed