फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Eid will be celebrated tomorrow... For the first time, Namaz will be offered twice in Eidgah

Moradabad: कल मनाई जाएंगी ईद... पहली बार ईदगाह में दो बार नमाज होंगी अदा, सड़क पर पाबंदी के बाद लिया फैसला

Wed, 10 Apr 2024 12:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 12:29 PM IST
सार

ईद को लेकर घर से बाजार तक रौनक दिखने लगी है। बाजारों में सुबह से ही जमकर खरीदारी हो रही है। मुरादाबाद में इस बार ईदगाह में दो बार नजाम अदा की जाएगी। इसके लिए समय जारी कर दिया गया है। ईद पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। 

विज्ञापन
Moradabad: Eid will be celebrated tomorrow... For the first time, Namaz will be offered twice in Eidgah
मुरादाबाद में ईद की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार को चांद का दीदार नहीं होने के बाद अब बृहस्पतिवार को ईद मनाई जाएगी। बुधवार को माह-ए-रमजान का आखिरी रोजा रखा जाएगा। वहीं सड़कों पर नमाज न हो, इसलिए पहली बार ईदगाह में ईद की नमाज दो बार अदा की जाएगी।

विज्ञापन


सरकार की गाइडलाइन का हवाला देकर नायब शहर इमाम ने ईदगाह में सुबह आठ बजे व नौ बजे (दो बार) नमाज का समय तय किया है। वर्षों से ईद की नमाज ईदगाह के मैदान में अदा की जाती रही है। जिला प्रशासन की ओर से सरकार की गाइडलाइन का हवाला देते हुए इस बार ईदगाह मैदान में दो बार नमाज अदा करने की अपील की गई है।
विज्ञापन


प्रशासन के साथ बैठक के बाद नायब शहर इमाम मुफ्ती सैयद फहद अली ने वीडियो जारी करके कहा है कि इस बार सड़कों पर नमाज पढ़ने की पाबंदी है। इसलिए इस बार ईदगाह में अलग-अलग समय में ईद की दो नमाज अदा की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि नमाजियों की सफें सड़कों पर न लग सके। उन्होंने बताया कि पहली नमाज बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से होगी। इस नमाज को नायब शहर इमाम पढ़ाएंगे। इसके बाद दूसरी नमाज नौ बजे अदा होगी, पहली नमाज से रह गए लोग इसमें शामिल हो सकेंगे।

उन्होंने नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों से ईदगाह में वक्त से पहले पहुंचने और प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

 

Trending Videos

किस मस्जिद में कितने बजे ईद की नमाज
ईदगाह                                                    8:00 बजे व 09:00 बजे
मस्जिद फलाहेदारान                                  06:15 बजे
कंबल का ताजिया इमली वाली मस्जिद           06:30 बजे
मस्जिद ताज वाली मंडी बांस                        06:30 बजे
मस्जिद मौलाना वाली तंबाकू वलान               06:30 बजे
मस्जिद मैदान वाली, रफतपुरा                      07:00 बजे
शाही मदरसा, लालबाग                               07:15 बजे
बड़ा मदरसा, ट्रांसपोर्ट नगर                         07:15 बजे
मस्जिद अलनूर, पीरगैब                              07:15 बजे
शाही मस्जिद, बर्तन बाजार मंडी चौक           07:30 बजे
मदरसा दारुल उलूम वाद-ए-हुदा, शाहिबाबाद: 07:30 बजे
मस्जिद घेरवाली, फैजगंज                           08:00 बजे
मस्जिद हौज वाली, लालबाग                        08:00 बजे
मस्जिद बाग वाली, मुफ्ती टोला                     08:10 बजे
मस्जिद शाह मुनीर साहब, पान दरीबा           08:15 बजे
मस्जिद कचहरी वाली: कचहरी रोड              08:15 बजे
मस्जिद यतीम खाने वाली, फैजगंज               08:30 बजे
मस्जिद कुएं वाली: गवर्मेंट कॉलेज                08:30 बजे

सरकार की गाइडलाइन के हिसाब से सड़कों पर नमाज के लिए पाबंदी है। इसलिए मशविरा के बाद यह बात तय की गई है कि इस साल मुरादाबाद की ईदगाह में ईद की दो नमाज अदा की जाएंगी। पहली नमाज सुबह आठ बजे होगी जो मैं खुद पढ़ाऊंगा। दूसरी नमाज सुबह नौ बजे होगी। सभी लोग इस गाइडलाइन का पालन करें। -मुफ्ती सैयद फहद अली, नायब शहर इमाम

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed